Besan Pakora Ki Sabji: घर में नहीं है कोई सब्जी या फिर रोजमर्रा में वही सब्जियां रिपीट खाते-खाते ऊब चुके हैं तो आज हम आपको besan pakora ki sabji बनाने का बेहद आसान तरीका बताने वाले हैं। ये सब्जी आपकी रसोई में पहले से ही मौजूद सामान से ही बन जाएगी। तो आइए आपको बताते हैं कि इस सब्जी को बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए।
यह सामग्री चाहिए
- बेसन- 100 ग्राम
- प्याज- 2 मीडियम साइज बारीक कटी
- टमाटर- 3 मीडियम साइज बारीक कटा
- हरी मिर्च- 3 से 4 कटी हुई
- लहसुन, अदरक पेस्ट- 1 चम्मच
- कसूरी मेथी- 1 चम्मच
- अजवाइन- ¼ चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- अमचूर- ½ चम्मच
- मोटी सौंफ पाउडर ¼ चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- हल्दी- ¼ चम्मच
- गरम मसाला- ½ चम्मच
- धनिया पाउडर-1 चम्मच
- हरा धनिया, लाल मिर्च स्वादानुसार
- हींग- ¼ चम्मच
- तेल- पकौड़ी तलने और सब्जी छौंकने के लिए
- पानी-जरूरत मुताबिक
नमक लास्ट में ही डालें
सबसे पहले एक बर्तन में बेसन लें। बेसन में अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च, कसूरी मेथी, आमचूर और हरी मिर्च डालकर उसका पेस्ट बना लें। पेस्ट अच्छे से फेंट ले। इस पेस्ट में सबसे लास्ट में नमक डालें। ऐसा करने से नमक तेज नहीं होगा। फिर इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए ढककर रख दें। इससे पकौड़ी मुलायम बनेंगी। इसके बाद कड़ाई में पकौड़ी बनाने के लिए तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर चम्मच की मदद से कड़ाई में बेसन का पेस्ट से छोटी-छोटी पकौड़ियां बना लें। मध्यम आंच पर पूरे पेस्ट की पकौड़ी तैयार कर रख लें।
ये भी पढ़ें…बाजरे की रोटी बनानी है, चकला-बेलन की जरूरत नहीं, यहां जानें बनाने का तरीका
इस सब्जी में ऑप्शनल है दही
फिर एक कड़ाई में 2 से 3 चम्मच तेल लें। इसमें जीरा, हींग डालें। फिर प्याज डालकर उसे हल्का ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। इसके बाद अदरक लहसुन का पेस्ट डालना है। 2 मिनट भूनने के बाद फिर इसमें टमाटर, हरी मिर्च डाल दें। टमाटर डालने के बाद इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, मोटी सौंफ पाउडर, लाल मिर्च, अमचूर डाल दें। यहां आमचूर की जगह दही भी डाल सकते हैं। दही ऑप्शनल है। तीन चम्मच दही को अच्छे से फेंट कर डालना है। दही डालने के तुरंत बाद ग्रेवी को कुछ देर चलाते रहना जरूरी है। इससे दही फटेगी नहीं। फिर ग्रेवी जब पक जाए और तेल छोड़ने लगे तो उसमें तीन गिलास पानी डाल दें। अब यहां नमक और गरम मसाला डालें। फिर इस ग्रेवी में एक उबाल आने दें और उसके बाद उसमें सारी पकौड़ियां डाल दें। अब सब्जी को ढककर पांच मिनट तक पकाएं। लास्ट में सब्जी पर हरे धनिए से गार्निश करें और इसे पराठा, रोटी किसी के साथ भी परोसें।
नोट-बता दें की बेसन की पकौड़ी पानी सोख लेती हैं। ऐसे में ग्रेवी को जरूरत अनुसार पानी डालकर पतला रखें।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
12 mins agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
23 mins agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
14 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
21 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
21 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
22 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines