Besan Halwa Recipe: सर्दियों में हलवा खाने का अलग ही मजा है। सर्दी में हम गाजर, सूजी के हलवे बनाकर खाते हैं। आज हम आपको बेसन का दानेदार हलवा बनाने की रेसिपी बताएंगे। खाने में यह जितना आसान है इसके खाने के उतने की अधिक फायदे हैं। यह हमें सर्दी-जुकाम से दूर रखता है और ठंड से भी बचाव करता है।
यह फायदे हैं
बेसन का हलवा खाने पर हमारी बंद नाक खुलने में मदद करेगा। इसके अलावा इससे कफ के कारण होने वाली सांस की समस्या में भी राहत मिलती है। इतना ही नहीं यह इंस्टेंट एनर्जी का भी स्रोत है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करता है। इसमें प्रोटीन और अच्छी वसा भरपूर मात्रा में होती है। तो आइए पहले आपको बताते हैं कि इसे बनाने के लिए सामग्री क्या चाहिए।
और पढ़िए – बिना किसी झनझट के फटाफट बनाएं बाजरा इडली, जानें रेसिपी
Ingredients for Besan Halwa
- बेसन – 1 कप
- घी – ½ कप
- चीनी – ½ कप
- दूध – 2 कप
- इलायची – 6 से 7 (पाउडर)
- बादाम, काजू, पिस्ता जरूरत अनुसार बारीक कटे हुए
और पढ़िए – Soya Methi Garlic Naan Recipe: सर्दियों में सबकी पसंद है सोया मेथी गार्लिक नान, जानें आसान रेसिपी
पैन को पहले ही गरम कर लें
बेसन का हलवा बनाना बेहद आसान है। इसके लिए हमें पहले पैन या कड़ाई को गरम करना है। फिर इसमें घी डालकर उसे गरम कीजिए। फिर बेसन डाल दो। बेसन को मध्यम गैस पर भूनना है। ध्यान रहे बेसन को लगातार चलाते रहे जब भूननते हुए बेसन का रंग गोल्डन ब्राउन जो जाए तो इसमें चीनी डालनी है।
बेसन भूनने की यह पहचान, होने न पाए यह गलती
बेसन पूरी तरह भून गया है इसकी पहचान है कि उसमें से खुशबू आने लगेगी। अमूमन बेसन को पूरी तरह भूनकर तैयार होने में करीब 15 मिनट का समय लगता है। चीनी डालने के बाद इसमें दूध डाल दें। धीमी आंच पर इसे चलाते रहे। इस दौरान इसमें पड़ने वाली गांठ या गुठलियों को पूरी तरह खत्म कर दें। इसके बाद इसमें ड्राई फ्रूटस डाल दें। अच्छे से मिलाकर हलवे को प्लेन या फिर चाय, दूध किसी के साथ भी खा सकते हैं।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
5 hrs agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
6 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
7 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
10 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
11 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
12 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
15 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines