Homemade Natural Skin Care: हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा साफ, चमकदार और हेल्दी दिखे. इसके लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती, बल्कि घर की रसोई में ही एक असरदार उपाय मौजूद है, कच्चा दूध. कच्चा दूध (Raw Milk) त्वचा की गहराई से सफाई करता है, उसे नमी देता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है. यह एक ऐसा घरेलू नुस्खा है जो हर स्किन टाइप पर काम करता है और बिना किसी साइड इफेक्ट के त्वचा को हेल्दी और खूबसूरत बनाता है. तो आइए जानते हैं कि दूध सिर्फ आपकी सेहत ही नहीं बल्कि स्किन के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.
त्वचा पर दूध के फायदे | Benefits of Milk on Skin
इस तरह लगाएं चेहरे पर कच्चा दूध
कच्चा दूध स्किन के लिए एक नैचुरल क्लेंजर और मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है. इसके साथ ही इसे लगाने का तरीका बेहद आसान है. आइए जानते हैं आप कैसे अपनी स्किन पर कच्चे दूध का उपयोग कर सकते हैं. सबसे पहले आप एक कटोरी में थोड़ा सा कच्चा दूध लें. इसके बाद आप एक रूई का टुकड़ा लें और उसे दूध में डुबोएं. अब इसे धीरे-धीरे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 10–15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि दूध त्वचा में समा जाए. जब दूध सूख जाए तब ठंडे पानी से चेहरा धो लें. बस इस आसान तरह से आप अपनी त्वचा पर दूध का प्रयोग कर सकते हैं.
चेहरे पर कच्चा दूध लगाने के फायदे (Benefits of Applying Raw Milk on Face)
नैचुरल क्लेंजर (Natural Cleanser)
अगर आप रोजाना कच्चा दूध त्वचा पर लगाते हैं तो ये स्किन की गहराई से सफाई करता है और डेड स्किन हटाता है. इसके साथ ही इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड गंदगी को बाहर निकालता है.
स्किन में लाता है निखार (Brightens Skin)
दूध में मौजूद एंजाइम्स और प्रोटीन त्वचा को चमकदार और फ्रेश बनाते हैं जिससे चेहरा प्राकृतिक रूप से ग्लो करता है. अगर आप नेचुरल तरह से ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Skin Care: त्वचा पर Glow पाने के लिए दूध में मिलाकर लगा लें ये एक चीज, चमक जाएगी स्किन
त्वचा को मॉइस्चराइज करता है (Moisturizes The Skin)
कच्चा दूध रूखी और बेजान त्वचा को मुलायम बनाता है इसके साथ ही इसमें मौजूद फैट और प्रोटीन स्किन को हाइड्रेट करते हैं.
झुर्रियां और फाइन लाइंस कम करता है (Reduces Wrinkles & Fine Lines)
रोजाना दूध का स्किन पर इस्तेमाल करने से ये त्वचा को टाइट करता है जिससे उम्र के लक्षण धीमे दिखते हैं.
मुहांसों से राहत (Helps in Acne)
कच्चा दूध त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस करता है और इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुहांसों से लड़ने में मदद करते हैं.
ये भी पढ़ें- Hair Care: रोजाना टूट रहे हैं बाल तो इस तरह करें हेयर वॉश, दिखने लगेगा असर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
11 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
11 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
12 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
13 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
15 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
15 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
16 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
18 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines