Makhana Khane Ke Fayde: मखाना का सेवन आपने कभी न कभी जरूर किया होगा. ये एक ऐसा सुपरफूड है, जिसको खाने की डॉक्टर तक सलाह देते हैं. इसके सेवन से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं, जिसके बारे में आप ही लोग जानते हैं. ये हल्के और स्फेड दाने अपने अंदर इतनी पोषक तत्व रखते हैं, जो आपको कई समस्याओं से राहत दिला सकते हैं. आइए जानते हैं क्या होगा अगर आप इस सुपरफूड को रोज खाने लगे?
यह भी पढ़ें: सुबह की भागदौड़ में करें सेहत से भरी शुरुआत! बिना पकाए, बिना झंझट तैयार करें देसी नाश्ता!
रोजाना मखाना खाने के फायदे
मखाने में भरपूर मात्रा में फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पौषक तत्व मौजूद रहते हैं, जो पूरे शरीर के लिए लाभकारी होता है. अगर आप रोजाना अपने रूटीन में 1 से 1.5 करोटी (25-40 ग्राम) मखाना खाने की आदत डालेंगे, तो इससे आपको कई फायदे मिल सकते हैं. बता दें कि मखाना खाना एक स्वस्थ वयस्क के लिए सुरक्षित और पर्याप्त माना जाता है.
मखाना खाने से क्या मिलेगा फायदा?
मखाना डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इससे बल्ड शुगर कंट्रोल में रहता है. कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स और हाई फाइबर सामग्री के वजह से बल्ड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है.
मजबूत होती है हड्डियां
मखाना में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. एक्सपर्ट्स इसे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाने में कारगर मानते हैं.
दिल की सेहत
पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम से भरपूर मखाने बल्ड प्रशर को भी कंट्रोल में रखता है. साथ ही इसके सेवन से सोडियम का प्रभाव भी कम होता है, जिससे दिल की सेहत बनी रहती है और वह अच्छे से कार्य करता है. अच्छी सेहत के लिए दिल का ठीक से काम करना बहुत जरूरी है.
वजन कम करने वालों के लिए भी फायदेमंद
इसके अलावा मखाना वजन कंट्रोल करने में भी मदद करता है. मखाने में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है. साथ ही हाई फाइबर के कारण पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि मखाना खाने से बल्ड शुगर और इंसुलिन संवेदनशीलता को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे स्वस्थ मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है, और वजन घटाने आसानी होती है.
यह भी पढ़ें: सर्दियों का ‘ब्यूटी सीक्रेट’ यहां है! महंगे सीरम छोड़िए, घर की इन सस्ती चीजों से पाएं दूध जैसा ग्लो
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
5 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
11 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
12 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
13 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
15 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines