हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Right Time To Eat Dinner: क्या आप भी देर रात खाते हैं खाना? एक्सपर्ट से जानें जल्दी डिनर करने के फायदे

Benefits Of Early Dinner: ऐसे बहुत से लोग हैं जो हेल्दी सेहत तो चाहते ही हैं जिसके लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप रोजाना जल्दी खाना खा लें तो आपको सेहत पर कई फायदेहो सकते हैं? अगर नहीं तो आइए जानते हैं इस बारे में गहराई से।

विज्ञापन

Benefits Of Early Dinner: आजकल ऐसे बहुत से लोग हैं जो रात का खाना काफी देर से करते हैं। कुछ के तो घर में खाना ही देर से बनता है जिसके चलते खाना ही देर से खाया जाता है। इसके साथ ही बहुत से तो ऐसे हैं घर के खाने से बोर होकर देर रात बाहरी खाना खाते हैं। बहुत से तो बॉलीवुड सेलेब्स ऐसे हैं जो शाम में 6-7 के बाद कुछ खाते ही नहीं हैं। अगर आप भी इन्हीं में से हैं जो देर रात खाने का सेवन करते हैं तो आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि आपको रोजाना खाने का सेवन 7 बजे से पहले क्यों कर लेना चाहिए। इसके साथ ही जल्दी खाना खाने के क्या फायदे हैं।

वजन घटाने में मददगार

ऐसे बहुत से लोग हैं जो वेट लॉस तो करना चाहते हैं लेकिन रात की भूख की वजह से खान-पान पर रोक नहीं दे पाते हैं। जिसके चलते वजन घटने की जगह बढ़ता ही रहता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो शाम का आखिरी खाना 6-7 बजे तक कर लें।

पाचन में सुधार

बहुत से ऐसे लोग हैं जो कि खाना रात में खाते हैं जिस वजह से खाना डाइजेस्ट न होने की वजह से पेट संबंधित दिक्कतें होने लगती हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप जल्दी भोजन कर लें जिससे आपका पाचन तंत्र ठीक रहे। इसके साथ ही जिससे आपको अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं कम हों।

ये भी पढ़ें- Seeds Eating Time: क्या आप भी गलत समय पर खा रहे हैं बीज? हो सकता है भारी नुकसान

बेहतर नींद

कुछ लोग ऐसे हैं जिनको नींद आने और नींद पूरी होने में दिक्कत होती है। जिसके लिए आप रोजाना कोशिश करें 6-7 बजे तक भोजन का सेवन कर लें। रात का खाना जल्दी खाने से शरीर को मेलाटोनिन हार्मोन निकलने में मदद मिलती है, जो नींद के लिए आवश्यक है, जिससे नींद की अवधि बेहतर होती है।

बेहतर ऊर्जा स्तर

अगर आप रोजाना समय पर डिनर करते हैं तो इससे आपका शरीर ठीक से आराम कर पाता है, जिससे आप अगले दिन फ्रेश उठते हैं और आपका ऊर्जा स्तर पूरे दिन अच्छा बना रहता है। इसलिए आप चाहें तो रोजाना बेहतर ऊर्जा के लिए भोजन का सेवन 6-7 के बीच कर सकते हैं।

बेहतर त्वचा

जल्दी खाना खाने से पाचन संबंधी बोझ कम होता है और शरीर के डिटॉक्स चक्र में सुधार होता है, जिससे त्वचा साफ और तरोताजा दिखती है।

ये भी पढ़ें- Garlic And Honey Benefits: किचन में रखी बस इस एक चीज से घटाएं वजन, बढ़ाएं ग्लो – जानिए कैसे?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें