Saunf Ka Pani Benefits: भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाली सौंफ सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने वाला मसाला नहीं है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है. आयुर्वेद में सौंफ को पाचन सुधारने और शरीर को डिटॉक्स करने के लिए उपयोगी बताया गया है. इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं. अगर सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पिया जाए तो यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है और दिन की शुरुआत को हेल्दी बना सकता है. आइए इस स्टोरी में जानते हैं रोज सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने से क्या होगा?
यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा 2026 पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात! जानिए कब, कहां और कैसे होगा रजिस्ट्रेशन
इन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है सुबह सौंफ का पानी Saunf Water Morning Benefits
वजन कम करने की कोशिश करने वाले लोग
आजकल बढ़ता वजन कई लोगों के लिए बड़ी समस्या बन चुका है. अगर आप भी मोटापे को कम (Weight Loss) करना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीना मददगार हो सकता है. सौंफ में मौजूद पोषक तत्व शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करने में सहायक होते हैं, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त कैलोरी धीरे-धीरे बर्न होने लगती है साथ ही, इसका सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है.
पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान लोग
अगर आपको अक्सर गैस, एसिडिटी (Acidity), पेट फूलना (Bloating) या अपच की समस्या रहती है, तो सौंफ का पानी आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है. सौंफ में ऐसे प्राकृतिक तत्व होते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से भोजन आसानी से पचता है और पेट हल्का महसूस होता है. नियमित रूप से सौंफ का पानी पीने से पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है और पेट से जुड़ी कई परेशानियों से राहत मिल सकती है.
मुंह की बदबू से परेशान लोगों के लिए भी फायदेमंद
मुंह की बदबू से दिलाएगा राहत
कुछ लोगों को सुबह उठते ही मुंह से बदबू आने की समस्या होती है, जो कई बार पाचन खराब होने या मुंह की सफाई से जुड़ी होती है. सौंफ में प्राकृतिक खुशबू और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो मुंह की बदबू को कम करने में मदद करते हैं. इसके अलावा सौंफ का पानी शरीर को अंदर से साफ रखने में भी मदद करता है, जिससे पूरे दिन ताजगी महसूस होती है.
सौंफ का पानी कैसे बनाएं?
सौंफ का पानी बनाना बहुत आसान है. इसके लिए रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में एक से दो चम्मच सौंफ डालकर भिगो दें. सुबह इस पानी को छानकर हल्का गुनगुना कर लें और खाली पेट इसका सेवन करें. नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या आपकी किडनी सही से काम कर रही है? इन आसान तरीकों से घर पर करें किडनी की हेल्थ चेक
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
3 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
6 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
10 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines