कई बीमारियों की जड़ पेट में मौजूद समस्या से जुड़ी होती हैं. आपने वैसे तो खाने में इलायची जरूर डाली होगी, जो खाने में स्वाद बढ़ाती है, उसे बेहतर बनाती है. ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि स्वादिष्ट खाना इलायची के बिना अधूरा है. लेकिन आज की स्टोरी हमारी खाने में इलायची नहीं बल्कि खाने के बाद इलायची चबाने पर है. जी हां, आप शायद नहीं जानते हों, लेकिन खाना खाते वक्त थाली में आने वाली जिस इलायची को आप साइड कर देते हैं और फेंक देते हैं, उसे भोजन करने के बाद चबाने से सेहत पर कई तरह के फायदेमंद असर पड़ते हैं. आइए जानते हैं क्या कहती है रिसर्च.
यह भी पढ़ें: Rose Day 2026: आज शाम को जा रही हैं डेट पर तो सेलेब्स के इन रेड आउटफिट्स से ले सकती हैं इंस्पिरेशन
छोटी सी इलायची, लेकिन सेहत के लिए वरदान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलायची में सिनेओल, लिमोनीन, टरपिनीन और फ्लेवोनॉयड्स जैसे एक्टिव तत्व पाए जाते हैं. जो सूजन को कम करने, पाचन सुधारने, सांसों को ताजा रखने और दिल व मेटाबॉलिक हेल्थ को सपोर्ट करने में मददगार होते हैं. रिसर्च बताती है कि खाना खाने के बाद इलायची चबाने से पैक्रियाटिक एंजाइम्स जैसे लाइपेज, एमालेज और प्रोटीएज सक्रिय होते हैं. वहीं कुछ मामलों में यह भी देखा गया है कि आंतों की परत से जुड़े एंजाइम्स भी उत्तेजित होते हैं, जो भोजन को तोड़ने और उसे जल्दी पचाने में मदद करता है. यानी की मतलब साफ है कि अगर आपको खाना खाने के बाद पेट से जुड़ी किसी तरह की समस्या रहती है खासतौर पर खाना पचाने की तो इलायची आपकी इसमें काफी मददगार साबित हो सकता है.
मुंह की बदबू से लेकर गैस जैसी समस्या को करता दूर
जिन लोगों को खाने के बाद एसिड रिफ्लक्स या हार्टबर्न जैसी समस्या रहती है, उन्हें चाहिए कि वह खाने के बाद इलायची चबाएं. कई रिसर्च में माना गया कि इलायची में पाए जाने वाले तत्व जैसे- 1,8-सिनेओल, अल्फा-पाइनीन, सैबिनीन, लिमोनीन और टरपिनियोल, सूजन- रोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण अंदरूनी परत की सूजन को शांत करने में मदद करते हैं. इतना ही नहीं, जिन लोगों को मुंह से बदबू आने की समस्या रहती है, उनके लिए भी इलायची फायदेमंद है. इलायची या उसके बीच चबाने से मुंह की दुर्गंध कम होती है और साथ ही ड्राई माउथ की समस्या कम होती है और दांतों की प्राकृतिक सफाई भी होती है.
खाने के कितने देर बाद चबाएं इलायची
खाने के 20-25 मिनट बाद सिर्फ 1 इलायची चबाना काफी होता है. ज्यादा मात्रा में लेने से मुंह में खुजली, खांसी या पेट में परेशानी हो सकती है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि पित्त की पथरी वाले लोगों, गर्भवती या ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं और कुछ दवाएं लेने वालों को सावधानी बरतनी चाहिए. इतना ही नहीं, 15-20 दिन में एक बार ही खाने के बाद इलायची चबाएं, रोज चबाना आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या का शिकार बना देगा.
यह भी पढ़ें: Propose Day 2026: अबतक नहीं किया है प्रपोज तो यहां जानिए कैसे तैयार करें परफेक्ट प्रपोजल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
12 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
14 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
15 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
18 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
19 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
20 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
21 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
22 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines