Rose Day 2026: आज शाम को जा रही हैं डेट पर तो सेलेब्स के इन रेड आउटफिट्स से ले सकती हैं इंस्पिरेशन

Red Outfits Ideas: अगर आप रोज डे पर रेड ड्रेस तलाश रही हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर लेटेस्ट रेड ड्रेस के आइडियाज साझा कर रहे हैं, जिसे रीक्रिएट किया जा सकता है. 

Rose day 2026 red outfits

सेलेब्स के इन रेड आउटफिट्स से लें इंस्पिरेशन. Image Credit- News24

Rose Day 2026 Red Outfit Ideas: फरवरी का महीना बहुत ही खास माना जाता है. आज रोज डे है जिसे हर साल 7 तारीख को सेलिब्रेट किया जाता है. ऐसे में हर महिला का सपना होता है कि वो रोज डे पर बहुत ही सुंदर लगे, ताकि उनका पार्टनर देखता रह जाए. हालांकि, हर महिला के पास कपड़ों की भरमार होती है, लेकिन जब रेड ड्रेस की बात आती है तो थोड़ा सोचना पड़ जाता है. अगर आप भी इसी दुविधा में हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको कुछ ऐसी ड्रेस के बारे में बताएंगे जिन्हें आप रीक्रिएट कर सकते हैं. आप रेड ड्रेस के साथ क्लासी लुक पाने के लिए ईयररिंग्स भी कैरी कर सकती हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा का रेड सूट लुक

प्रियंका का यह लुक बहुत ही स्टाइलिश है. यह रंग उनके ग्लैमरस अंदाज को और भी निखार देता है और डेट नाइट के लिए यह ड्रेस एकदम परफेक्ट है. प्रियंका ने अपने बालों को खोल रखा है, लेकिन अगर आप चाहें तो जूड़ा भी बांध सकती हैं. इस ड्रेस के साथ जैकेट बहुत ही अच्छी लगेगी.

मीरा राजपूत का ट्रेडिशनल लुक

अगर आप थोड़ा ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो मीरा राजपूत का यह लुक क्रिएट कर सकती हैं. लाल, पिंक या गोल्डन आईशैडो साड़ी या सूट रोज डे के रेड थीम के साथ एकदम परफेक्ट लगेगा. आप इस लुक को और क्लासी बनाने के लिए गले में चोकर भी वियर कर सकती हैं. अगर आप शादीशुदा हैं और अपने पति के साथ डेट पर जा रही हैं तो इस लुक को जरूर क्रिएट करें.

विज्ञापन

आलिया का साड़ी लुक

आप साड़ी भी पहन सकती हैं और सिंपल लुक के लिए आलिया का यह लुक एकदम परफेक्ट है. आलिया भट्ट ने लाल और पिंक कलर की साड़ी पहन रखी है, जिसका ब्लाउज बहुत ही हॉट है. आप इसके ऊपर जैकेट भी पहन सकती हैं, लेकिन बिल्कुल आलिया जैसे लुक आपके पार्टनर को जरूर अच्छा लगेगा. 

जन्नत जुबैर का गाउन लुक

जन्नत जुबैर अक्सर अपने स्टनिंग गाउन लुक्स से सोशल मीडिया पर तहलका मचाती हैं. आप भी रोज डे पर उनका गाउन लुक क्रिएट कर सकती हैं. इसमें जन्नत ने रेड कलर की लिपस्टिक भी लगा रखी है और सिंपल मेकअप कर रखा है. बालों को ओपन करके जन्नत कहर ढा रही हैं. आप भी इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं.  

विज्ञापन

अनन्या पांडे का लाल गाउन लुक

अनन्या पांडे का यह लुक रोज डे के लिए एकदम परफेक्ट है. आप इसे रीक्रिएट कर सकती हैं और लॉन्ग गाउन को पहनकर अपना जलवा बिखेर सकती हैं. अनन्या पांडे के इस लुक में बालों को बांध रखा है, लेकिन आप खोल भी सकती हैं. अगर आपको ठंड लग रही है तो ऊपर से जैकेट डाल सकती हैं.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ