Belly Fat Reducing Tips: पेट की तोंद किसी की भी निकलने लगती है। कई बार तो यह तला हुआ खाना न खाने के बावजूद भी निकलने लगता है। इसे कम करना काफी मुश्किल होता है। हर किसी के लिए रोज एक्सरसाइज करना आसान नहीं होता है, क्योंकि आजकल लोग अपने-अपने कामों में काफी बिजी रहने लगे हैं। बैली फैट घटाने के लिए हम आपको एक बढ़िया उपाय बता रहे हैं। इस उपाय में आपको ज्यादा कुछ नहीं बस अपनी डेली डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना है।
बैली फैट होता कैसे है?
बैली फैट के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- कैलोरी का अधिक मात्रा में सेवन, स्ट्रेस, व्यायाम की कमी और कमजोर मेटाबॉलिज्म।
ये भी पढ़ें- प्री-डायबिटीज के शुरुआती संकेतों को समझें, अभी से कर लें कंट्रोल, नहीं तो जिंदगीभर करना पड़ेगा अफसोस
इन 7 चीजों के सेवन से कम होगी पेट की चर्बी
1.हल्दी
हल्दी में कर्क्यूमिन होता है। हल्दी खाने से पेट की सूजन और खाने के बाद होने वाली जलन कम होती है। हल्दी से पेट की चर्बी भी पिघलने लगती है। बैली फैट कम करने के लिए हल्दी का पानी या हल्दी का दूध पीना सही रहेगा। आप चाहें तो सुबह खाली पेट हल्दी का पानी पी सकते हैं और रात में सोने से पहले हल्दी दूध पी सकते हैं।
2.अदरक
अदरक में फैट बर्निंग प्रॉपर्टीज होती हैं। सुबह खाली पेट अदरक की चाय पीने से पेट कम किया जा सकता है या फिर खाने के बाद अदरक को गर्म पानी में मिलाकर पीने से भी बैली फैट कम हो सकता है।
3.अजवाइन
अजवाइन खाने से पेट भी कम होता है और इसके साथ-साथ अजवाइन पेट कम करने में भी मदद करता है। अजवाइन मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है। इस खाने के लिए आपको 1 चम्मच अजवाइन को पानी में उबालना होगा। रोज 1 गिलास पीने से पेट जल्दी कम होने लगेगा।
4.मेथी दाना
मेथी दाने के बीज पेट कम करने में मदद करते हैं। मेथी के बीजों का पानी पीने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है। इसका पानी बनाने के लिए आपको 1 चम्मच मेथी दानों को 1 गिलास पानी में भिगोकर रखना होगा। सुबह खाली पेट इस पानी को पिएं और मेथी को अच्छे से चबा-चबाकर खाएं।
5.सौंफ
सौंफ के बीज ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। सौंफ के बीजों को खाने से मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग होता है, जिससे पेट की तोंद कम होने लगती है। सौंफ को दो तरीकों से खाया जा सकता है, पहला 1 चम्मच सौंफ को रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह उस पानी को पी लें। दूसरा, सौंफ की चाय बनाकर पी सकते हैं।
6.जीरा
जीरा खाने से अपच की समस्या कम होती है। जीरे का पानी पीने से बैली फैट घटाया जा सकता है। सुबह खाली पेट 1 गिलास जीरे का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म सही रहता है और जीरे का पानी शरीर को डिटॉक्स भी करता है।
7.आंवला
आंवला विटामिन-सी का बढ़िया सोर्स है जो मेटाबॉलिज्म मजबूत करता है साथ ही वेट लॉस में भी सहायक है। रोज सुबह खाली पेट 1 गिलास आंवले का जूस पीने से डाइजेशन सही रहता है। आंवला में फाइबर की मात्रा भी ज्यादा होती है जो भूख को नियंत्रित करने का काम करती है।
ये भी पढ़ें: क्या तनाव से होता है हार्ट अटैक का खतरा? दिखने लगते हैं ये लक्षण; इन आसान आदतों से सुधरेगी सेहत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अ
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
11 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
17 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
17 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
18 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
21 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines