Home remedy for dandruff: बारिश के मौसम में अक्सर बालों में डैंड्रफ होने लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बारिश के साथ नमी आती है और स्कैल्प पर नमी होने के कारण बैक्टीरिया पनपने लगती है। लेकिन घबराने की बात नहीं है क्योंकि आज हम आपको एक ऐसा घरेलू उपाय बताएंगे जिसकी मदद से आप रूसी से छुटकारा पा सकते हैं।
क्या आपको पता है कि चुकंदर से आपको डैंड्रफ से राहत मिल सकती है। चुकंदर से सिर्फ खून ही नहीं बढ़ता है बल्कि ये बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि कैसे चुकंदर की मदद से आप डैंड्रफ को गायब कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Makeup Tips: बारिश में न गायब हो जाए चेहरे का नूर, अपनाएं ये 5 मेकअप टिप्स
इन टिप्स से पाएं डैंड्रफ से छुटकारा
चुकंदर का पानी उबालकर लगाएं
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए चुकंदर को पानी में उबाल लें और उसके बाद पानी को ठंडा होने के लिए रख दें। पानी जब ठंडा हो जाए तो उसे अच्छे से अपने स्कैल्प पर लगा लें और फिर करीब 1 घंटे के लिए इसे छोड़ दें। इस उपाय को हफ्ते में तीन बार जरूर फॉलो करें। इससे न केवल आपकी रूसी कम होगी बल्कि बालों का झड़ना भी कम होगा और आपके बाल मजबूत भी हो जाएंगे।
चुकंदर और नीम का पेस्ट
बालों से रूसी खत्म करने के लिए आप चुकंदर के रस में एक चम्मच सिरका या नीम का पानी मिलाकर अपने स्कैल्प पर लगा लें और कुछ घंटों के लिए इसे बालों में लगा रहने दें। करीब 1 घंटे बाद बालों को शैम्पू से धो ले। इससे आपको एक हफ्ते के अंदर ही डैंड्रफ से राहत मिल जाएगी।
कॉफी और चुकंदर का पेस्ट
चुकंदर में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं जो आपके बालों को मजबूत बनाते हैं। आप चुकंदर से होममेड कंडीशनर भी बना सकते हैं. इसके लिए आप कॉफी में एक चम्मच चुकंदर का रस मिला लें। ये आपके बालों से रूसी तो हटाएगा ही साथ में आपके बालों को सिल्की भी बना देगा। अगर आप भी अपने बालों को सिल्की और स्मूथ बनाना चाहते हैं तो इस उपाय को हफ्ते में दो बार जरूर करें।
ये भी पढ़ें- Beauty Hacks: सिर्फ 10 रुपये में दूर होगा गर्दन से लेकर कोहनी का कालापन!
संबंधित खबरें
घर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
33 mins agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
3 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
3 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
4 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
5 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
6 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
20 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
23 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
1 day agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines