Bed Tea Side Effects: बेड टी पीने के होते हैं ये 5 नुकसान! जानें कैसे

Bed Tea Side Effects: अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जो सुबह बेड टी पीना पसंद करते हैं, तो ये जान लें कि ये आदत आपके शरीर को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती है।

Bed Tea Side Effects

Bed Tea Side Effects

विज्ञापन

Bed Tea Side Effects: चाय पीना लगभग सभी को पसंद होता है। कई लोग सुबह की शुरुआत चाय से ही करते हैं और  कुछ लोगों को चाय पीना इतना पसंद होता है कि वे बिस्तर से उठने से पहले चाय पीते हैं। इसके बाद जाकर फ्रेश होते हैं, लेकिन ये आदत बिल्कुल भी अच्छी नहीं होती है। क्या आप जानते हैं कि बेड टी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है? आइए जानते हैं इसके क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?

सुबह की पहली चाय हेल्थ को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। ऐसा माना जाता है ये कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ज्यादा खतरनाक हो सकती है। इसलिए जब भी आप सुबह की चाय पिएं तो उससे पहले कुछ खा लें और इसके बाद आप चाहें तो चाय पी सकते हैं।

Advertisment

बेड टी पीने के नुकसान

दांतों के लिए नुकसानदायक- बेड टी पीने से दांतों को भी नुकसान पहुंचता है और ब्लड शुगर बढ़ सकता है, जिससे डायबिटीज का खतरा रहता है।

डाइजेशन सिस्टम पर बुरा प्रभाव- बेड टी पीने से डाइजेशन सिस्टम कमजोर हो सकता है, क्योंकि चाय बनाने के लिए दूध का इस्तेमाल किया जाता है, इसमें लैक्टोज की मात्रा ज्यादा होती है। खाली पेट दूध पीने से गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन

भूख न लगना- चाय आपकी भूख को कम कर सकती है, जिससे आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। इसका असर खत्म होते ही आपको बहुत ज्यादा भूख लगती है और आप अचानक बहुत ज्यादा खाना खा लेते हैं। इससे आपके वजन पर असर पड़ सकता है।

कैफीन है नुकसानदायक- चाय में कैफीन होता है, जो पेशाब से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकती है। इससे आपको डिहाइड्रेशन की परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन

स्लो मेटाबॉलिज्म- चाय पीने से आपका मेटाबॉलिज्म स्लो हो सकता है। जब आप चाय पीते हैं, तो आपको कुछ भी खाने का मन नहीं करता और इससे आपका नाश्ता  भी स्किप हो सकता हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ