कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जो लिपस्टिक, मस्कारा और फाउंडेशन जैसे मेकअप का इस्तेमाल एक्सपायर होने के बाद भी करती हैं। कई बार उन्हें पता ही नहीं चलता है कि उनका मेकअप एक्सपायर हो चुका है। खाने की तरह ही मेकअप प्रोडक्ट के भी एक्सपायरी डेट होते हैं। ऐसे में अगर आप इनका इस्तेमाल करते हैं तो त्वचा जुड़ी समस्याएं जैसे कि जलन, मुंहासे और यहां तक कि इंफेक्शन भी हो सकता है। समय के साथ मेकअप प्रोडक्ट में बैक्टीरिया के जमा होने के कारण टूटने भी लगते हैं। आइए जानते हैं इसके खराब होने की पहचान कैसे कर सकते हैं।
फाउंडेशन और लिपस्टिक
अगर लिपस्टिक चिपचिपी हो जाए, रबर जैसी महक आने लगे या होंठों पर टिक न पाए तो समझ लीजिए कि आपको अपनी पसंदीदा लिपस्टिक को अलविदा कह देना चाहिए। लिपस्टिक की शेल्फ लाइफ कम से कम आठ महीने होती है। अगर आप एक्सपायर हो चुकी लिपस्टिक लगा रहे हैं, तो इससे होंठ में दर्द वाले और इंफेक्शन हो सकता है। इसके अलावा, लिक्विड, क्रीम और कॉम्पैक्ट फाउंडेशन एक साल तक चल सकते हैं, लेकिन अगर उनमें अजीब सी खुशबू और और छुने पर रबर जैसा फील हो तो इसे इस्तेमाल करना छोड़ दें।
ये भी पढ़ें- कोरियन महिला ने 6 दिनों में किया 4 किलो वजन कम, जानें डाइट प्लान
काजल
काजल की शेल्फ लाइफ चार से छह महीने होती है। हालांकि, कुछ ब्रांड दो से चार महीने बाद इसे फेंकने की सलाह देते हैं। जैसे ही काजल से बदबू आने लगे या उसमें लिक्विड रंग की गांठ दिखाई देने लगे उसे फेंक दें। इसे लगाने आंखों आपका आंखे खराब भी हो सकती है और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
ब्लश और आईशैडो
अगर आपके पास क्रीम-टेक्सचर्ड ब्रश या आईशैडो हैं तो उनकी एक्सपायरी एक साल तक होती है, लेकिन पाउडर वाले ब्रश को सफेद परत बनने और टूटने के तुरंत बाद फेंक देना चाहिए। आमतौर पर क्रीम ब्रश में एक अजीब सी खुशबू होती है, लेकिन अगर इसमें बदलाव नजर आ रहा है तो इसे इस्तेमाल करना छोड़ दें। इसके अलावा, उन्हें गर्मी और नमी से दूर रखें, क्योंकि नमी और धूप में रखने से ये खराब हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बालों की हर समस्या का समाधान है Vitamin B7, जानें इसके फायदे और नुकसान!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
6 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
15 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
15 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
16 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
16 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
18 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
18 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines