Beauty Tips: मेकअप ब्रश के बारे में तो सभी को पता होता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये कितने तरह के होते हैं। आज के समय में आपको एक नहीं बल्कि कई तरह के मेकअप ब्रश बाजार में देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसका इस्तेमाल भी अलग-अलग तरह से किया जाता है। वहीं, कई लोग इन मेकअप ब्रश का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं, क्योंकि उन्हें पता ही नहीं होता है कि इन्हें कैसे यूज करना है। आइए जानते हैं कि कितने तरह के मेकअप ब्रश होते हैं और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है?
फाउंडेशन ब्रश
फाउंडेशन लगाते समय सही ब्रश चुनें। पाउडर फाउंडेशन के लिए, चौड़े और मुलायम ब्रश का इस्तेमाल करें। जबकि लिक्विड फाउंडेशन के लिए न्यूरो ब्रश की जरूरत होती है। पाउडर को सीधे लगाएं, लेकिन लिक्विड और क्रीम के लिए अपने हाथ के पीछे डॉट लगाएं और फिर उंगलियों और ब्रश से अपने चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं।
ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी को कमजोर बनाती हैं ये 3 चीजें, डॉक्टर से जानें क्या खाएं, क्या नहीं?
पाउडर ब्रश
पाउडर ब्रश चेहरे के बड़े हिस्से जैसे कि फाउंडेशन, ब्लश, ब्रॉन्ज़र या फिनिशिंग पाउडर पर पाउडर मेकअप लगाने के लिए होता है। इसके नरम ब्रिसल्स एक समान रखने में मदद करते हैं। ये एक नेचुरल दिखने वाला लेयर बनाते हैं, जो आपकी स्किन को नेचुरल दिखाने में मदद करते हैं।
कंटूर ब्रश
कंटूर ब्रश महिलाओं के मेकअप के लिए बहुत जरूरी होता हैं। ये चेहरे को आकार देने में मदद करता है। सटीक स्ट्रोक के साथ ये ब्रश मेकअप को और भी अच्छे से निखारने में मदद करता है। साथ ही ये एक तराशा हुआ और पॉलिश किया हुआ रूप आपको देता हैं।
हाइलाइटिंग ब्रश
हाइलाइटिंग ब्रश में एक पतला, पंखे के आकार जैसा सिरा होता है, जो मुलायम और एक समान चमक देने में मदद करता है। ये ब्रश महिलाओं को चेहरे के खास हिस्से पर फोकस को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे चेहरे के आकार के अनुसार हाइलाइटर को ढाला जा सके। यह चीकबोन्स पर हाइलाइटर लगाने के लिए बेहतर ऑप्शन होता है।
ये भी पढ़ें- बेटाइम नींद आना इस बीमारी के संकेत, आजमाएं ये 5 टिप्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
6 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
15 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
15 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
16 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
16 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
18 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
18 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines