हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इन 3 स्किन टोन के लिए कैसे चुने सही ब्लश शेड? आजमाएं ये टिप्स  

ब्लश मेकअप के लिए जरूरी चीजों में से एक है, जिसे महिलाएं बहुत पसंद करती हैं। हालांकि, त्वचा की रंगत के आधार पर सही ब्लश शेड चुनना कई बार मुश्किल हो जाता है, जिसके लिए आप यहां दिए गए कुछ टिप्स को अपना सकते हैं।

विज्ञापन
Beauty Tips

मेकअप करते समय कई महिलाओं को काफी परेशानी आती हैं। चाहे सही लिपस्टिक, ब्लश या फाउंडेशन शेड चुनने की बात हो, क्योंकि मेकअप करने का मतलब ही होता है सबसे अलग और सुंदर दिखना। ब्यूटी मार्केट में मेकअप के ढेरों ऑप्शन उपलब्ध होने के कारण, लोग अक्सर इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि कौन सा ऑप्शन उनके लिए सबसे अच्छा रहेगा। जहां तक मेकअप की बात है, महिलाओं का मेकअप ब्लश के बिना पूरा नहीं होता है। सही ब्लश शेड पूरे मेकअप अट्रैक्टिव बनाता है, इसलिए स्किन टोन के अनुसार ब्लश का चुनाव करना बहुत जरूरी होता है।

त्वचा की अंडरटोन का क्या है मतलब?

बेदाग, नेचुरल-चमकदार लुक त्वचा की रंगत और अंडरटोन पर डिपेंड करता है। इसके अलावा, त्वचा का अंडरटोन आपके लिए सही ब्लश चुनने में एक प्रमुख भूमिका निभाता है। त्वचा का अंडरटोन स्किन लेयर के नीचे का रंग है जो ये बताता है कि किसी पर रंगों को कैसे दिखता है और इसे प्रभावित करता है। कई बार धूप में ज्यादा देर रहने से स्किन टोन बदल भी जाता है, लेकिन अंदर से आपकी स्किन का रंग वही रहता है।

ये भी पढ़ें- तेजी से वजन घटाने में मदद करेंगे ये 5 फूड, आज से ही डाइट में करें शामिल

विज्ञापन

गोरी त्वचा

अगर आपकी त्वचा का रंग गोरा है, तो हो सकता है कि आपकी स्किन का रंग न्यूट्रल या कूल अंडरटोन वाला हो। इस रंगत के लिए फ्रेश पिंक, लाइट पीच और बेरी शेड जैसे ब्लश शेड सही तरीके से मैच होते हैं। साथ ही ये अपके मेकअप लुक को और भी शानदार बनाता है।

मीडियम टोन स्किन

मिडियम टोन स्किन वाली महिलाओं में हार्ट अंडरटोन के साथ ज्यादा टैनिंग होती है। यदि पीच और गुलाबी गुलाबी ब्लश शेड्स के मिश्रण का इस्तेमाल किया जाए तो ये रंग को और भी अट्रैक्टिव दिखता है।

विज्ञापन

सांवली स्किन

सांवली त्वचा वाली महिलाओं की त्वचा गर्म होती है और उन पर हॉट कोरल, ब्रिक रेड और गहरे बेरी शेड जैसे ब्लश शेड्स खूबसूरत लगते हैं।

ये भी पढ़ें- बालों की हर समस्या का समाधान है Vitamin B7, जानें इसके फायदे और नुकसान!

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola