हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सूखे और फटे होठों की नमी बनाए रखने के लिए आजमाएं ये 3 टिप्स

अगर आपके भी होंठ सूखे और फटे नजर आते हैं तो इसके लिए घर पर ही कुछ नेचुरल तरीके को आजमा सकते हैं। इससे अपके होठों पर लंबे समय तक नमी बरकरार रहेगी। आइए जानते हैं इसके लिए आप किन-किन टिप्स को अपना सकते हैं।

विज्ञापन
Beauty Tips

सूखे और फटे होंठ के कारण कई तरह की समस्याएं बढ़ जाती है। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे की खराब मौसम और शरीर में पानी की कमी। कई बार फटे होंठ आपके आत्मविश्वास तक को कम कर देते हैं, जिससे आप असहज महसूस करते हैं। हम में से कई लोग सूखे और फटे होंठों के इलाज के लिए लिप बाम और लिप स्क्रब जैसे बाजार में मिलने वाली चीजों को इस्तेमाल में लाते हैं, जो हमारे होठों को कई और भी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में आप इसके लिए कुछ नेचुरल तरीके को अपना सकते हैं, जिससे आपको होंठ लंबे समय तक हेल्दी और मुलायम बने रहेंगे। आइए जानते हैं कि आप इसके लिए किन-किन उपायों को अपना सकते हैं?

खीरा

खीरे सूखे होंठों को ताजगी और नमी प्रदान करने में मदद करता है। खीरे के पतले स्लाइस को होंठों पर 10 मिनट तक रखने से नमी अंदर तक समा जाती है, जिससे होंठों को आराम और ताजगी मिलती है, जिससे होंठ ठंडे और लंबे समय तक फ्रेश महसूस करते हैं।

ये भी पढ़ें- तेजी से वजन घटाने में मदद करेंगे ये 5 फूड, आज से ही डाइट में करें शामिल

विज्ञापन

एलोवेरा

एलोवेरा जेल के होठों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। फ्रेश एलोवेरा जेल को सीधे होठों पर लगाएं। इसके बाद इसे 20 मिनट तक लगा रहने देने और फिर धो लें। इससे नमी बरकरार रहती है और रूखेपन से राहत मिलती है।

गुलाब की पंखुड़ियां

गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल लिप बाम बनाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आप इसकी पंखुड़ियों को दूध में भिगोएं। फिर उन्हें मसल कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को होंठों पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दे। फिर इसे धो लें, इससे आपके होंठ हाइड्रेटेड, गुलाबी और हेल्दी बने रहते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बालों की हर समस्या का समाधान है Vitamin B7, जानें इसके फायदे और नुकसान!

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola