पलकों की ग्रोथ के लिए अपनाएं ये टिप्स, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

अगर आप भी अपनी पलकों की ग्रोथ को बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं। इससे आपकी लंबे समय तक पलकों को हाइड्रेट और रिकवर करने में मदद करते हैं।

Beauty Tips

Beauty Tips

विज्ञापन

हर कोई अपनी पलकों को लंबा और घना बनाना चाहता है। महिलाओं को घनी पलकें पसंद भी होती हैं और वे मस्कारा, आर्टिफिशियल पलकें और एक्सटेंशन जैसे कई कॉस्मेटिक चीजों आजमाती हैं, जो कई बार नुकसानदायक भी हो सकता है। लंबी और घनी पलकें आंखों की खूबसूरती को बढ़ाती हैं। ऐसे में आप अपनी पलकों को लंबा और घना बनाने के लिए नेचुरल तरीके को अपना सकते हैं। इस खास टिप्स को अपनाकर आप घर पर ही अपनी पलकों की ग्रोथ बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप किन-किन तरीकों को अपना सकते हैं।

अरंडी का तेल

अरंडी के तेल को पलकों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। ये फैटी एसिड से भरपूर होते हैं जो जड़ों से पलकों को पोषण और मजबूती देने में मदद करते हैं, जिससे वे भरी हुई नजर आती हैं। सोने से पहले एक साफ मस्कारा वैंड या कॉटन स्वैब को तेल में डुबोकर और इसे पलकों पर लगाएं और सुबह धो लें।

विज्ञापन

एलोवेरा

एलोवेरा स्किन ही नहीं पलकों के लिए भी फायदेमंद होता है। आप इसका इस्तेमाल पलकों की ग्रोथ के लिए कर सकते हैं। एलोवेरा जेल विटामिन और खनिजों से भरपूर है और ये पलकों को कंडीशन करने में मदद करता है। रात में पलकों पर थोड़ी मात्रा में ताजा एलोवेरा जेल लगाएं और सुबह इसे धो लें, इससे पलकों को नमी मिलेगी।

विटामिन ई

विटामिन ई के कैप्सूल आपकी पलकों के लिए एक बेहतरीन आप्शन साबित हो सकता है। ये पलकों को हाइड्रेट और रिकवर करने में मदद करता है। साथ ही मजबूत बनाता है और टूटने से बचाता है। विटामिन ई की कुछ बूंदें लें और इसे एक साफ ब्रश या उंगली का इस्तेमाल करके पलकों पर लगाएं। इससे आपकी पलकों के साथ-साथ आंखें भी हेल्दी रहती है।

विज्ञापन

हेल्दी डाइट लें

पलकों की ग्रोथ के लिए प्रोटीन, बायोटिन, विटामिन E और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर डाइट ले सकते हैं। इसके लिए आप आपने खाने में हरी सब्ज़ियां, नट्स, अंडे और मछली जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं।

 

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ