Beauty Tips: शादी से पहले सिर्फ 3 घरेलू टिप्स, और मिल जाएगा नेचुरल ब्राइडल ग्लो

जब भी किसी की शादी करीब आती है, तो दूल्हा हो या दुल्हन दोनों ही चाहते हैं कि वह सबसे सुंदर दिखें। इसके लिए ग्रूम और ब्राइड न जाने कितने फेशियल और ट्रीटमेंट करवाते हैं।अगर आपकी भी शादी करीब आ रही है और आप नेचुरल तरीकों से सुंदर दिखना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं कुछ घरेलू उपायों के बारे में।

Beauty Tips: शादी से पहले सिर्फ 3 घरेलू टिप्स, और मिल जाएगा नेचुरल ब्राइडल ग्लो

Beauty Tips: शादी का दिन हर लड़की के जीवन का सबसे खास दिन होता है, और उस दिन हर कोई चाहता है कि वह सबसे ज़्यादा खूबसूरत और दमकती हुई दिखे। अगर आप पार्लर पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहतीं और घर पर ही ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं, तो यह फेशियल रूटीन आपके लिए एकदम परफेक्ट है। इसे हफ्ते में 2-3 बार अपनाकर आप नेचुरल ग्लो पा सकती हैं। तो आइए जानते हैं होममेड फेशियल बनाने के तरीकों के बारे में जिससे आप भी शादी में सबसे सुंदर दिख सकती हैं।

विज्ञापन

कच्चे दूध से सफाई

कच्चा दूध एक नैचुरल क्लींजर है, जो त्वचा की गहराई से सफाई करता है। कॉटन बॉल को दूध में भिगोकर चेहरे पर लगाएं और 5-7 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे डेड स्किन, धूल और गंदगी साफ हो जाती है और त्वचा कोमल हो जाती है। इसके साथ ही स्किन क्लियर भी दिखती है।

विज्ञापन

एक्सफोलिएशन

इस एक्सफोलिएट को बनाना बेहद आसान है। इसके साथ ही आपको बस कुछ ही चीजों की जरूरत होगी। आइए जानते हैं कौन-सी वह चीजें हैं।

विज्ञापन
  • 1 चम्मच चावल का पाउडर
  • 1 चम्मच बेसन
  • 1 चम्मच दही
  • चुटकीभर कॉफी
  • 3-4 बूंदें नींबू का रस

इसे मिलाकर चेहरे पर 5 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें और फिर 10 मिनट छोड़ दें। गुनगुने पानी से धोने के बाद त्वचा साफ, मुलायम और ग्लोइंग लगती है।

Image Source Freepik

फेस मास्क

यह फेस मास्क बनाना बेहद आसान है। जिसके लिए आपको केवल तीन चीजों की जरूरत होगी जो कि हैं-

विज्ञापन
  • 1 चम्मच चंदन पाउडर
  • कुछ बूंदें नींबू का रस
  • थोड़ा सा दूध

इन सभी को मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे व गर्दन पर लगाएं। 15–20 मिनट तक सूखने दें, फिर ठंडे पानी से धो लें। यह फेस पैक त्वचा को ठंडक, चमक और प्राकृतिक फेयरनेस देनें में मदद करता है खासतौर पर ब्राइडल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इस उपया को लड़का हो या लड़की दोनों ही इस्तमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ