स्किनकेयर रूटीन में लोग कई तरह के चीजों को शामिल करते हैं, जिसमें से एक एलोवेरा जैल भी है। ये आपकी स्किन को नेचुरल तरीके से हेल्दी रखने में मदद करता और लंबे समय कर त्वचा पर नमी को बरकरार रखता है। साथ ही ये आपकी स्किन के रंग को भी निखारता है। इसके अलावा एलोवेरा जेल रूखेपन, जलन या सनबर्न का इलाज भी करता है। बाजार में कई तरह के एलोवेरा जैल मिलते हैं जिसमें से कुछ नकली भी होते है, जिससे आपकी स्किन खराब हो सकती है। ऐसे में सही एलोवेरा जेल का चुनाव करना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप किन-किन बातों का ध्यान रखें…
कोई खुशबू न हो
अगर आप एलोवेरा जैल का चुनाव कर रहे हैं तो ध्यान रखें की उनमें किसी भी तरह की खुशबू न हो, क्योंकि असली एलोवेरा जेल में कोई खुशबू या गंध नहीं होती। अगर स्टोर से खरीदे गए एलोवेरा जेल में फूलों, मीठी या दूसरी औषधीय खुशबू है, तो इसका मतलब है कि एलोवेरा पल्प नहीं है, बल्कि सिंथेटिक खुशबू और एडिटिव्स मिलाए गए हैं। एलोवेरा जेल में मिलाए गए सिंथेटिक खुशबू से त्वचा में जलन भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- गोंद या गोंद कतीरा हेल्थ के लिए कौन सा ज्यादा बेहतर?
शेल्फ लाइफ
कई बार एलोवेरा जेल में प्रेसेर्वटिवेस मिलाया जाता है, इसलिए वे लंबे समय तक सेफ रहते हैं। अगर एलोवेरा जेल में इस्तेमाल किया गया प्रेसेर्वटिवेस नेचुरल है तो इसकी अधिकतम शेल्फ लाइफ 12 महीने होगी। इसलिए इस्तेमाल किए गए प्रेसेर्वटिवेस के प्रकार के लिए लेबल की जांच करें।
रंग न हो
बाजार में मिलने वाले कई एलोवेरा जैल हरे या पीले रंग के होते हैं। ये असली रंग नहीं है, बल्कि प्रोडक्ट्स को अट्रैक्टिव बनाने के लिए उसमें मिलाए गए नकली रंग होते हैं। पत्तियों से प्राप्त शुद्ध एलोवेरा का अर्क रंगहीन होता है, इसलिए ध्यान रखें कि आप स्टोर से जो जेल खरीद रहे हैं उसमें किसी भी तरह का रंग न हो।
ये भी पढ़ें- इन 3 फूड में अंडे से भी ज्यादा होता है प्रोटीन, जानें कैसे करें डाइट में शामिल
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
4 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
6 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
7 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
9 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
9 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
10 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
11 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
12 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
14 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines