Beauty Care Tips: चाय सभी के घरों में इस्तेमाल होने वाली एक साधारण चीज है। ये हमारी डाइट का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है, चाहे फिर वह ब्लाक टी हो या ग्रीन टी, लेकिन क्या आप जानते हैं इसे पीने के अलावा अन्य चीजों में भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इसके एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे हो सकते हैं। इसे आप ब्युटी केयर रूटीन में भी शामिल कर सकते हैं, जो त्वचा की जलन को शांत करने से लेकर बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर गुण इसे किसी की सुंदरता को बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन बेहतरीन तरीका माना जाता हैं। आइए जानते हैं आप किन-किन तरीकों से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
DIY फेस मास्क
ग्रीन टी अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण स्किन के लिए बेहतर माना जाता है। इसके लिए आप ठंडी ग्रीन टी को शहद और दही के साथ मिलाकर एक हेल्दी DIY फेस मास्क बना सकते है। इसके बाद इसे अपने फेस पर लगाएं और 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। शहद के जीवाणुरोधी गुण और दही में मौजूद लैक्टिक एसिड आपकी त्वचा को आराम, चमक और नमी प्रदान करने में मदद करते हैं, जिससे आपकी त्वचा तरोताजा रहती है।
ये भी पढ़े- शरीर में प्रोटीन की कमी के होते हैं ये 3 संकेत, जानें कैसे करें पूरी
बाल धोना
चाय के फायदे त्वचा की देखभाल से लेकर बालों को हेल्दी बनाने तक भी हैं। इसके लिए आप शैम्पू करने के बाद अपने बालों को ठंडी ग्रीन टी या ब्लैक टी से धो सकते हैं। चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और टैनिन रूसी और रूखेपन को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही स्कैल्प के हेल्दी रखने में भी मदद करते हैं। इससे आपके बालों में चमक आती हैं, जिससे आपके बाल मुलायम और रेशमी होते हैं।
सूजन को करें कम
भीगे हुए टी बैग्स आंखों की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और टैनिन सूजन और डार्क सर्कल को कम करते हुए ब्लड वेसल्स को एक्टिव बनाते हैं। इसके लिए आप ठंडे टी बैग्स अपनी बंद आंखों पर रखें और 5 5 से 10 मिनट के लिए आराम करें। इसके आपकी आंखों की थकान भी दूर होगा और रिलेक्स फील कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
3 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
4 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
6 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
19 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
23 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines