Hair Care: ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि अपने बालों को सुंदर और शाइनी बनाना चाहते हैं. जिसके लिए लोग न जानें क्या कुछ नहीं करते हैं. कुछ लोग तो पार्लर जाकर हजारों पैसे तक खर्च कर देते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं कि आप नारियल तेल में किस एक चीज को मिलाकर हेयर को शाइनी और मजबूत बना सकते हैं.
नारियल और शहद हेयर मास्क | Coconut and Honey Hair Mask
इस तरह बनाएं हेयर मास्क
अगर आप अपने बाल सुंदर और शाइनी बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप इस मास्क को जरूर बनाएं. जिसे बनाने के लिए आपको बस दो चीजों की जरूरत होगी 2 बड़े चम्मच नारियल तेल और 1 बड़ा चम्मच शहद. मास्क बनाने के लिए आप एक बाउल में 2 बड़े चम्मच नारियल तेल और 1 बड़ा चम्मच शहद को अच्छी तरह मिलाएं. मिलानें के बाद इस मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक लगाएं. इसे कम से कम 30 मिनट के लिए लगाकर रखें, ताकी इनके सारे जरूरी पोषड़ आपके बालों तक पहुच जाए. फिर गुनगुने पानी से धो लें.
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: सुंदर हेयर स्टाइल से आएगा गजब का लुक, करवाचौथ पर ट्राई करें ये ट्रेंडिंग हेयर एक्सेसरीज
आप चाहें तो इस हेयर मास्क को हर हफ्तें बनाकर लगा सकते हैं. इसके साथ ही अगर आप चाहें तो इसको बनाकर किसी एयर टाइट कंटेनर में रख सकते हैं. आप इसको हफ्तें में एक बार जरूर लगाएं. जिससे आपके बाल नेचुरल तरह से घने और लम्बें हो सकें.
हेयर मास्क के फायदे
इस हेयर मास्क को लगाने से बालों को कई फायदे मिलते हैं नारियल तेल बालों को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और उन्हें मजबूत बनाता है. इसके साथ ही शहद बालों को नरम और चमकदार बनाता है, साथ ही सूखे और फटे सिरों को ठीक करता है. यह मास्क बालों की कंडीशनिंग करता है और रूसी को कम करने में मदद करता है.
ये भी पढ़ें- Hair Care: घुटनों से भी लंबे नजर आने लगेंगे बाल, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने कहा रोजाना करें इस एक बीज का इस्तेमाल
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
49 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines