---विज्ञापन---

लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए ही नहीं कई और कारणों से भी लड़के रखते हैं दाढ़ी, रिसर्च में हुआ खुलासा

Beard Benefits: आजकल लड़कों में दाढ़ी रखने का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। कुछ लोगों का कहना है कि लड़के लड़कियों को आकर्षित करने के लिए दाढ़ी रखते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर दाढ़ी रखने के पीछे की वजह क्या है।

---विज्ञापन---

Beard Benefits: आजकल लड़कों के बीच दाढ़ी का फैशन काफी बढ़ गया है। यहां तक कि 15-16 के बच्चे भी दाढ़ी में नजर आने लगे हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि लड़के आखिर दाढ़ी क्यों रखते हैं। अक्सर सोच लिया जाता है कि लड़कियों को दाढ़ी पसंद होने के कारण से लड़के उन्हें इम्प्रेस करने के लिए दाढ़ी उगाते हैं। ये एक कारण हो सकता है लेकिन इसके अलावा भी कई कारण हैं। आइए जानते हैं।

पोलैंड की सिलेसिया यूनिवर्सिटी और इटली की पाडोवा यूनिवर्सिटी ने इस टॉपिक पर रिसर्च की जिसमें कई नए खुलासे हुए। इस रिसर्च में पता चला कि दाढ़ी वाले पुरुषों को भरोसेमंद, अच्छा पिता, प्रतिभाशाली माना जाता है।

---विज्ञापन---

लोग दाढ़ी वाले पुरुषों के बारे में क्या सोचते हैं

लोगों का कहना है कि दाढ़ी वाले लड़के एक अच्छे योद्धा होते हैं साथ में उन्हें भरोसेमंद और मिलनसार भी माना जाता है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दाढ़ी वाले लड़के आक्रामक और प्रभावशाली भी होते हैं।

प्रतिष्ठा बढ़ाने में करता है मदद

रिसर्च में ये भी खुलासा हुआ कि जो पुरुष दाढ़ी रखते हैं उनको समाज में ज्यादा मान-सम्मान दिया जाता है बजाय उन पुरुषों के जो दाढ़ी नहीं रखते हैं। साथ में ऐसे पुरुषों को एक अच्छा पिता भी माना जाता है। ऐसे पुरुष अपने परिवार की देखभाल करने में सक्षम माने जाते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- स्ट्रेस होने पर क्यों लगती है ज्यादा भूख? एक्सपर्ट गायत्री अरविंद से जानिए कारण और समाधान

मैच्योर दिखाता है

दाढ़ी वाला व्यक्ति मैच्योर माना जाता है। दाढ़ी से वो उम्र में बड़े दिखने लगते हैं और साथ में ये भी माना जाता है कि ऐसे लोग अनुभवी होते हैं और लोग उन पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं।

---विज्ञापन---

दोस्तों के बीच ऊंचा दिखने के लिए

रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि लड़के दाढ़ी इसलिए भी रखते हैं क्योंकि ये उन्हें दूसरे पुरुषों के बीच ऊंचा दिखाने में मदद करता है। ये उन्हें उन लड़कों से आकर्षित बनाता है जिनकी दाढ़ी नहीं होती है।

महिलाओं को आकर्षित करता है

लड़कों में दाढ़ी बढ़ाने का एक कारण महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करना भी है। कुछ स्टडी कहती हैं कि लड़कियों को दाढ़ी वाले लड़के पसंद होते हैं। इस वजह से भी लड़के दाढ़ी उगाते हैं। वहीं कुछ स्टडी का कहना है कि लड़कियों को बिना दाढ़ी वाले लड़के पसंद होते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- डेली रुटीन में शामिल करें ये 5 Habits, कभी नहीं लगेगा चश्मा! आंखें रहेंगी स्वस्थ

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Jul 28, 2024 04:14 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola