Beard Care Tips: होली के रंगों से दाढ़ी मूंछ कैसे रखें सेफ? पॉडकास्ट में बताए टिप्स अपनाएं

Beard Care Tips: होली की मौज-मस्ती में पुरुष अपनी दाढ़ी मूंछ का ख्याल रखना भूल जाते है, जिसके कारण उनकी दाढ़ी पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसे में बियर्ड का ख्याल रखने के लिए आप कुछ आसान से टिप्स को अपना सकते हैं।

Beard Care Tips

Beard Care Tips

विज्ञापन
विज्ञापन

बियर्ड शैंपू

होली खेलने के बाद ज्यादातर पुरुष दाढ़ी को नॉर्मल पानी से साफ कर लेते हैं। जिससे रंगों का कैमिकल पूरी तरह से निकल नहीं पाता है। इससे आपकी बियर्ड डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए होली के बाद बियर्ड शैंपू या माइल्ड शैंपू से दाढ़ी को साफ कर सकते हैं।

आर्गन ऑयल

होली के रंगों से बियर्ड को बचाने के लिए रंग रिमूव करने के बाद आप दाढ़ी पर आर्गन ऑयल अप्लाई कर सकते हैं।  आर्गन ऑयल कम चिपचिपा होने के साथ-साथ बियर्ड का मॉइश्चर मेंटेन रखने में भी मदद करते हैं, जिससे दाढ़ी सॉफ्ट और शाइनी दिखने लगती है।

विज्ञापन

नारियल का तेल लगाएं

होली पर दाढ़ी को रंगों से बचाने के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कोकोनट ऑयल लेकर बियर्ड पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लें। इससे कलर्स के कैमिकल दाढ़ी को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।

रंग खेलने से पहले दाढ़ी-मूंछ ट्रिम करें

1. आपको होली खेलने से पहले दाढ़ी-मूंछ ट्रिम करनी चाह‍िए। इससे दाढ़ी और मूंछ, रंग के कारण खराब नहीं होगी।

विज्ञापन

2. कोश‍िश करें कि होली खेलने से पहले आप क्‍लीन शेव ही रखें इससे इंफेक्शन होने का खतरा नहीं होगा।

3. होली के दिन से ठीक पहले शेव न करें, आपको दो दिन पहले शेव करना चाह‍िए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ