हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bathua Raita Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है बथुए का साग, जानें स्मोकि रायता बनाने की विधि

Bathua Raita Recipe: सर्दियों के मौसम में बथुए का रायता तो सभी के घरों में बनता है, लेकिन क्या आपने कभी बथुए का स्मोकि रायता टेस्ट किया है? अगर नहीं किया है, तो यहां जानें की विधि…

विज्ञापन
Bathua Raita Recipe

Bathua Raita Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही कई तरह की साग और सब्जियां, जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें एक है बथुए का साग जिसके एक नहीं बल्कि कई फायदे होते हैं। बथुए का साग बनाकर या फिर इसका रायता तो जरूर खाया होगा लेकिन क्या आपने कभी स्मोकि बथुए का रायता टेस्ट किया है?  इसे ठंड के दिनों में इनको गर्मागर्म बाजरे, मक्के या गेहूं की रोटियों के साथ खाने का अलग ही मजा होता है। आप भी इन सर्दियों में इसका मजा ले सकते हैं। आइए जानते हैं स्मोकि बथुए रायता बनाने की आसान विधि…

सामग्री

बथुआ-100 ग्राम

दही- 200 ग्राम

विज्ञापन

साबुत जीरा- 1 चम्मच

जीरा पाउडर-  1 चम्मच

विज्ञापन

लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच

काला और सफेद नमक- स्वादानुसार

विज्ञापन

घी- 2 चम्मच

हींग- 1 चुटकी

विज्ञापन

कोयला- 1 टुकरा

ये भी पढ़ें- बाजरे की रोटी बनाने से भी आसान है इसकी इडली बनाना, जानें रेसिपी

विज्ञापन

बनाने की विधि

1. सबसे पहले बथुआ की पत्तियां निकालकर उसको अच्छी तरह धो लें।

2. अब आप साफ बथुए को कुकर में डालकर ऊपर से थोड़ा नमक और पानी कर उबाल लें।

विज्ञापन

3. इसमें करीब 3-4 सीटी आने तक उबालें और गैस बंद कर दें।

4. कुकर से स्टीम निकल जाने के बाद इसे खोलें और किसी स्टील की छलनी में इसे निकाल लें।

विज्ञापन

5. थोड़ा ठंडा हो जाने के बाद आप बथुए को मिक्सी में डालकर इसका फाइन  तैयार कर लें।

6. अब एक बर्तन में दही लेकर उसको अच्छी तरह फेंट लें।

7. इसके बाद इसमें जीरा और लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाएं।

8. अब इसमें पिसा हुआ बथुआ डालकर उसको हैंड ब्लेंडर से अच्छी तरह मिलाएं।

9. अब एक छौंके वाला पैन गैस पर रखें और उसमें दो चम्मच घी डालें।

10. घी गर्म हो जाने पर उसमें जीरा और एक चुटकी हींग डालकर थोड़ा भून लें।

11. अब इस मिश्रण को सीधे रायते में डाल दें और इसे भी अच्छे से फेंट दें।

स्मोकि बथुए का रायता

12. रायते को स्मोकी फ्लेवर देने के लिए कोयला लें।

अब इसको गैस पर साधे गर्म कर दें।

13. अच्छी तरह जल जाने के बाद इस कोयले को एक छोटी प्लेट में डालें।

14. अब इस प्लेट को रायते के अंदर रखने के बाद ऊपर से कोयले में घी डालें।

15. इसके बाद इसमें से धुआं निकलने पर इसको किसी बड़ी प्लेट की मदद से ढक दें।

16. थोड़ी देर बाद जब आप इस रायते को खोलेंगे तो उसमें स्मोकी फ्लेवर आ जाएगा।

17. अब आपका रायता बनकर तैयार है, इसे आप किसी भी रोटी के साथ परोस सकते हैं।

ये भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम के छुटकारा दिलाएगा अमरूद का हलवा, जानें रेसिपी

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola