Bathroom Tiles Cleaning Hacks: घर को साफ रखने के साथ-साथ बाथरूम को साफ रखना भी बहुत जरूरी है। हालांकि कई बार बाथरूम को साफ करने के बावजूद भी टाइल्स पर जिद्दी दाग-धब्बे रह जाते हैं, जो दिखने में बहुत ज्यादा गंदे लगते हैं। इसके अलावा कई बार गंदी टाइल्स पर कीड़े भी पनपने लगते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप समय-समय पर अपने बाथरूम की टाइल्स को साफ करें।
आज हम आपको एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिसे अगर आप अपनाते हैं तो बिना मेहनत के आप घर में ही टाइल्स को साफ कर पाएंगे। इसके अलावा वो शीशे की तरह चमकने भी लगेंगी। आइए अब जानते हैं उस घरेलू नुस्खे के बारे में।
ये भी पढ़ें- Ramadan 2024: रमजान में भी रहना है हेल्दी? तो इन 5 बातों का रखें ध्यान
क्या नींबू से दाग मिट सकते हैं?
अक्सर आपने सुना होगा कि जिद्दी से जिद्दी दाग-धब्बे, जो किसी भी पाउडर या केमिकल से साफ नहीं होते हैं। वो नींबू से मिनटों में गायब हो जाते हैं। दरअसल नींबू में विटामिन सी की उच्च मात्रा होती है, जिससे काले दाग-धब्बे साफ हो जाते हैं। इसके अलावा नींबू से हाइपरपिग्मेंटेशन को भी कम किया जा सकता है। इसलिए आज जो हम आपको घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं। उसमें नींबू का ही इस्तेमाल होगा। नींबू से आपको एक पेस्ट तैयार करना होगा।
पेस्ट के लिए किन चीजों की जरूरत है?
- नींबू के छिलके
- नमक
- पानी
- स्कॉच ब्राइट
- हार्पिक
टाइल्स में चमक कैसे लाएं?
पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले 8 से 10 नींबू के छिलके लें। जी हां सही पढ़ा अपने। नींबू का रस नहीं, नींबू के छिलके। इसके बाद एक ग्राइंडर मिक्सर में नींबू के छिलके डालें। फिर उसमें आधा कप पानी और एक बड़ी चम्मच नमक डालें। उसके बाद पेस्ट को अच्छे से ग्राइंड कर लें। ग्राइंड करने के बाद उसे पेस्ट को एक कटोरी में निकाल लें। फिर उसमें एक बड़ी चम्मच हार्पिक डालकर उसे अच्छे से मिक्स करें। इस तरह तैयार हो जाएगा आपका पेस्ट।
पेस्ट तैयार होने के बाद उसे बाथरूम की टाइल्स पर अच्छे से फैला दें। कम से कम एक घंटे के लिए उसे ऐसा ही छोड़ दें। 1 घंटे बाद किसी भी ब्रश या स्कॉच ब्राइट से उसे साफ करें। आप देखेंगे कि जैसे-जैसे आप पेस्ट को साफ कर रहे हैं। वैसे-वैसे ही टाइल साफ होती जा रही हैं। अगर नियमित रूप से आप इस पेस्ट से बाथरूम की टाइल्स को साफ करते हैं तो कुछ ही समय में आपके बाथरूम की टाइल्स शीशे की तरह चमक उठेंगी।
ये भी पढ़ें- Holi 2024: घर पर ही इन 5 तरीकों से होली पार्टी को बनाएं खास
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
10 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
14 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
14 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
15 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
17 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
18 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
19 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
21 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines