Basant Panchami 2023 Prasad Recipe: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार माघ शुक्ल पंचमी को मां सरस्वती का जन्म हुआ था, इसलिए हर साल माघ शुक्ल पंचमी को बसंत पंचमी मनाया जाता है, जो वसंत पंचमी (Vasant Panchami 2023 ) और सरस्वती पूजा के तौर पर भी जाना जाता है। इस बार रिपब्लिक डे के दिन यानी 26 जनवरी, 2023 को बसंत पंचमी (Basant Panchami 2023) का त्योहार मनाया जाएगा।
मान्यता है कि मां सरस्वती को पीला रंग प्रिय होता है। इसलिए इस दिन विशेषतौर पर पीली चीजों का दान, पीले वस्त्र धारण और पीले रंग का प्रसाद बनाया जाता है। अगर आप भी सरस्वती पूजा के अवसर पर प्रसाद बनाना चाहते हैं तो इन 5 में से कोई भी एक या पांचों प्रसाद बना सकते हैं। आइए बसंत पंचमी के दिन बनाएं जाने वाले 5 प्रसाद बताते हैं।
और पढ़िए –Manchow Soup Recipe: घर में फटाफट बनाएं होटल जैसा मनचाऊ सूप, जानें रेसिपी
केसरिया मीठे चावल (Saffron Sweet Rice Recipe)
मां सरस्वती की पूजा के लिए खासतौर पर मीठे चावल बनाने की पारंपा है। चावल को खोए, चीनी, सूखे मेवे और केसर के साथ तैयार किया जाता है। कई जगहों पर इसे केसरिया चावल भी कहा जाता है। इसे बनाने के लिए कई विधि होत हैं।
बेसन के लड्डू (Besan Ladoo Recipe)
बसंत पंचमी के अवसर पर आप बेसन के लड्डू भी बना सकते हैं। ये एक लोकप्रिय मिठाई मानी जाती है। बेसन के लड्डू बनाने के लिए देशी घी में बेसन को पहले भून लें। इसके बाद इसमें चीनी डालकर भी थोड़ा भूनें और फिर लड्डू के आकार में तैयार कर लें।
मूंग की दाल का हलवा (Moong Dal Halwa Recipe)
बसंत पंचमी के दिन मूंग दाल का हलवा भी बनाया जाता है। ये भी एक पारंपरिक मिठाई कहलाती है। ये बहुत जल्दी तैयार होने वाला प्रसाद होता है और स्वाद में स्वादिष्ट भी होता है।
मकई का हलवा (Makai Ka Halwa Recipe)
गुजरात और राजस्थान में विशेषतौर पर मकई का हलवा बनाया जाता है। यहां की थाली में भी अक्सर आपको मकई का हलवा परोसा मिल सकता है। बसंत पंचमी के अवसर पर आप मकई का हलवा बना सकते हैं।
और पढ़िए –Makhana Dosa Recipe: सर्दियों में लें मखाने से बने डोसे का लुत्फ, स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी बनेगी
शाही फिरनी (Shahi Phirni Recipe)
बसंत पंचमी के दिन शाही फिरनी बना सकते हैं जिसको मोटे पीसे चावल को दूध में पकाकर तैयार किया जाता है। ये एक तरह की खीर ही होती है, लेकिन इसे काफी जल्दी बनाया जा सकता है। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप बादाम, पिस्ता और केसर डाल सकते हैं।
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
9 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
11 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
12 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
14 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
14 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
14 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
16 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
17 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
19 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines