Basant Panchami 2026 Rangoli: इस साल 23 जनवरी, शुक्रवार के दिन बसंत पंचमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है. बसंत पंचमी के इस खास मौके पर आप भी अपने घर-आंगन या पूजा स्थल को रंगोली से सजा सकते हैं. बसंत पंचमी पर रंगोली (Basant Panchami Rangoli) बनाना परंपरा का हिस्सा है. इस दिन रंगोली बनाना शुभता का प्रतीक माना जाता है और कहते हैं पूजा स्थल पर रंगोली बनाई जाए तो मां सरस्वती का आशीर्वाद भी मिलता है. स्कूल, कॉलेज या ऑफिस में भी आप बसंत पंचमी के मौके पर रंगोली बना सकते हैं. यहां दिए डिजाइन्स से आप भी ले लीजिए आइडिया.
बसंत पंचमी के लिए रंगोली | Basant Panchami Rangoli Designs
बसंत पंचमी की थीम पर एकदम पकफेक्ट बैठती है यह रंगोली. रंगोली का यह डिजाइन बनाना सिंपल है और बेहद खूबसूरत भी नजर आ रहा है. वीणा वाले इस डिजाइन को दूर से देखने पर ही लोग समझ जाएंगे कि इसे खासतौर से बसंत पंचमी के लिए बनाया गया है.
मोर वाले रंगोली के इस डिजाइन पर नजर डालिए. इस रंगोली की खूबसूरती और वाइब्रेंट रंग देखते ही बनते हैं. इस रंगोली में जिस तरह के चटक रंगों का इस्तेमाल किया गया है आप भी बिल्कुल वैसे ही रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं. रंगोली के इस डिजाइन को आप अपने घर के बाहर भी बना सकते हैं.
बसंत पंचमी की यह रंगोली भी बेहद सिंपल है. अगर बच्चे को स्कूल के कंपीटीशिन के लिए रंगोली बनानी हो तो उसे यह डिजाइन दिखाएं. बच्चे इस तरह की रंगोली को कुछ ही मिनटों में बना लेंगे और थीम पर सटीक बैठने वाली यह रंगोली छोटे बच्चों की क्रिएटिविटी को भी दिखाएगी.
फ्री हैंड रंगोली डिजाइन भी बसंत पंचमी पर बनाए जा सकते हैं. पूजास्थल पर आप इस कोलम रंगोली को बना सकते हैं. सफेद और महरून रंग से तैयार की गई यह रंगोली खूबसूरत है और इसे बनाना ज्यादा मुश्किल भी नहीं है.
रंगोली का यह डिजाइन बनाना भी आसान है. इसे बनाने के लिए आपको 3 से 4 रंगों की ही जरूरत होगी. इसे बनाने में समय कम लगेगा और आप चाहे तो इसे अपनी पसंद के खूबसूरत रंगों से तैयार कर सकते हैं.
वीणा वाली इस रंगोली को देखिए. सरस्वती पूजा (Saraswati Puja) के दौरान अगर यह रंगोली बनी हो तो पूजा की शोभा सचमुच बढ़ जाएगी. इस रंगोली को बनाने में कुछ ही मिनटों का समय लगेगा. आप अपने अनुसार इसका साइज डिसाइड कर सकते हैं.
बसंत पंचमी की पूजा के लिए रंगोली का यह डिजाइन भी अच्छा है. सिंपल आकृतियों से बेहद सुंदर बनकर तैयार हुई है यह रंगोली. इस रंगोली को सजाने के लिए आप भी आस-पास दीये लगा सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर इस तरह बनाएं पीले मीठे चावल, भोग और प्रसाद दोनों के लिए हैं परफेक्ट
संबंधित खबरें
नवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
3 hrs agoLIVE: नवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
5 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
18 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
19 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
20 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
22 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
23 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines