Basant Panchami 2024 Prasad Recipe: हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक माघ शुक्ल पंचमी को बसंत पंचमी मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था और उनकी खासतौर पर पूजा-अर्चना की जाती है। बसंत पंचमी का दिन सरस्वती पूजा (Saraswati Puja 2024) और वसंत पंचमी वसंत पंचमी (Vasant Panchami 2024) के नाम से भी जाना जाता है।
सरस्वती पूजा के अवसर पर कई घरों में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। चने दाल की पूड़ी और खीर, पीले चावल, बूंदी समेत कई अन्य पकवानों को बनाया जाता है। पूजा के दौरान मां सरस्वती को उनका प्रिय पीले रंग का भोग (Basant Panchami Prasad 2024) लगाया जाता है।
अगर आप भी मां सरस्वती को भोग लगाने के लिए घर पर प्रसाद बनाना चाहते हैं तो आइए बसंत पंचमी के दिन मिनटों में तैयार हो जाने वाले 5 प्रसादों की रेसिपी जानते हैं।
1. मकई का हलवा (Makai Halwa Recipe)
सर्दियों में मक्के का आटा खूब खाया जाता है। बसंत पंचमी के अवसर पर खासतौर से मकई का हलवा यानी मक्के के आटे का हलवा बनाया जाता है। विशेषतौर पर राजस्थान और गुजरात में बसंत पंचमी पर मकई का हलवा बनाया जाता है। इसे बनाने में खास समय नहीं लगता है। देसी घी में मक्के के आटे को अच्छे से भून लें और फिर उसमें स्वादानुसार चीनी मिलाने के बाद थोड़ा पानी डालकर पका लें। आप इसमें रोस्ट किए ड्राई फ्रूट्स भी एड कर सकते हैं।
2. पीले चावल (Sweet Rice Recipe)
मां सरस्वती को भोग लगाने के लिए खासतौर पर पीले चावल बनाए जाते हैं। कुछ लोग केसरिया मीठे चावल भी बनाते हैं। मीठे चावलों को भोग लगाने की परंपरा में से एक माना जाता है। इसे बनाने के लिए चावल के साथ चीनी, खोया, सूखे मेवे और रंग के लिए केसर का इस्तेमाल करें।
ये भी पढ़ें- बसंत पंचमी पर क्यों लगाया जाता है पीला भोग और क्यों पहनते हैं पीले वस्त्र?
3. मूंग दाल का हलवा (Moong Dal Ka Halwa Recipe)
बसंत पंचमी के दिन मूंग दाल का हलवा भी बनाया जाता है। ये भी एक पारंपरिक मिठाई कहलाती है। ये बहुत जल्दी तैयार होने वाला प्रसाद होता है और स्वाद में स्वादिष्ट भी होता है।
4. शाही फिरनी की रेसिपी (Shahi Phirni Recipe)
शाही फिरनी को भी खासतौर पर बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को भोग लगाने के लिए बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए मोटा पीसा चावल चाहिए होता है, जिसे आप दूध के साथ पका कर तैयार कर सकते हैं। इसमें केसर, सूखे मेवे और चीनी मिलाकर जल्दी से तैयार कर सकते हैं जो एक तरह की खीर भी होती है, लेकिन इसको शाही फिरनी कहा जाता है।
5. बेसन का लड्डू (Besan Ka Ladoo Recipe)
आप घर पर बेसन का लड्डू भी आसानी से बना सकते हैं। इसे भगवान को भोग लगाने के लिए सबसे लोकप्रिय मिठाई भी माना जाता है। बाजार से खरीदने की बजाए आप घर पर ही बेसन को अच्छे से घी में भूनकर और चीनी मिलाकर तैयार कर सकते हैं। हाथों की मदद से भूनें हुए पेस्ट को लड्डू का आकार दें और इस तरह से घर पर ही आप बेसन का लड्डू बना लेंगे।
ये भी पढ़ें- मिनटों में तैयार करें टेस्टी गाजर का हलवा, जानें विधि
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
11 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
13 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
14 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
15 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
16 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
16 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
18 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
19 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
21 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines