---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Basant Panchami 2024: рдмрд╕рдВрдд рдкрдВрдЪрдореА рдкрд░ рдХреНрдпреЛрдВ рд▓рдЧрд╛рдпрд╛ рдЬрд╛рддрд╛ рд╣реИ рдкреАрд▓рд╛ рднреЛрдЧ рдФрд░ рдХреНрдпреЛрдВ рдкрд╣рдирддреЗ рд╣реИрдВ рдкреАрд▓реЗ рд╡рд╕реНрддреНрд░? рдЬрд╛рдирд┐рдП

Basant Panchami 2024: рдмрд╕рдВрдд рдкрдВрдЪрдореА рдкрд░ рдЬреНрдЮрд╛рди рдХреА рджреЗрд╡реА рдорд╛рдВ рд╕рд░рд╕реНрд╡рддреА рдХреА рдкреВрдЬрд╛ рдХреА рдЬрд╛рддреА рд╣реИред┬ардЗрд╕ рджрд┐рди рдкреАрд▓реЗ рд░рдВрдЧ рдХреЗ рдХрдкрдбрд╝реЗ рдФрд░ рднреЛрдЧ рд▓рдЧрд╛рдиреЗ рдХрд╛ рд╡рд┐рдзрд╛рди рд╣реИ, рдЖрдЗрдП рдкреАрд▓реЗ рд░рдВрдЧ рдХрд╛ рдорд╣рддреНрд╡ рдЬрд╛рдирддреЗ рд╣реИрдВред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Basant Panchami 2024 Yellow Color Importance: “बसंत पंचमी” एक ऐसा त्योहार है जिस दिन बिना मुहूर्त के भी शादी हो सकती है। मान्यता है कि अगर किसी जोड़ों की शादी के लिए शुभ मुहूर्त न निकल पा रहा हो और वो जल्दी शादी करना चाहते हैं तो इस दिन यानी बसंत पंचमी को विवाह किया जा सकता है। इसके अलावा बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करना भी शुभ माना जाता है।

ये दिन खासतौर पर विद्या की देवा मां सरस्वती को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना और सरस्वती मां को पीला भोग लगाना बहुत शुभ होता है, लेकिन ऐसा क्यों क्या आपने सोचा है? अगर नहीं, तो आइए आपके कुछ सवालों का जवाब देने के साथ ही बसंत पंचमी पर पीले रंग का क्या खास महत्व है? जानते हैं।

---विज्ञापन---

Basant Panchami 2024 Date 

बसंत पंचमी का दिन सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू धर्म में मां सरस्वती को ज्ञान और कला की देवी कहा जाता है। इस बार 14 फरवरी 2024 को बसंत पंचमी मनाया जाएगा। इस दिन खासतौर पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। पढ़ने, लिखने, बोलने और नाचने गाने की कृपा के लिए भी मां सरस्वती को याद किया जाता है।

ये भी पढ़ें- बसंत पंचमी की शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व

---विज्ञापन---

बसंत पंचमी पर पीले रंग का महत्व?

बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा आराधना की जाती है। इस दिन पीला कपड़ा पहनना चाहिए। इस दिन पीला कपड़ा पहनना बहुत शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार पीले रंग को बहुत ही शुभ माना जाता है। ये रंग मांगलिक कार्यों में विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है।

शादी, विवाह, पूजा, पाठ आदि में पीले रंग का इस्तेमाल किया जाता है। धार्मिक ग्रंथो में पीला रंग विष्णु भगवान जी का बेहद प्रिय है और मां सरस्वती को भी पीला रंग बहुत ही प्रिय होता है। इस दिन मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए पीला कपड़ा पहनना चाहिए। इससे मां सरस्वती बहुत प्रसन्न होती हैं और मां सरस्वती की कृपा अपने भक्तों पर सदैव रहती है।

---विज्ञापन---

पीले रंग का भोग

मां सरस्वती को पीले रंग के वस्त्र पहनाने के साथ ही आपको खुद भी इस दिन स्नान आदि करने के बाद पीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए। आप विद्या की देवी मां सरस्वती को पीले रंग का भोग भी लगा सकते हैं। इससे मां सरस्वती बहुत प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को ज्ञान प्रदान करती हैं।

ये भी पढ़ें- Basant Panchami के दिन जरूर करें दो खास उपाय, मां सरस्वती को प्रसन्न करने का मौका

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Feb 09, 2024 05:28 PM

End of Article

About the Author

Simran Singh

рд╕рд┐рдорд░рди рд╕рд┐рдВрд╣ рдкрд┐рдЫрд▓реЗ 9 рд╕рд╛рд▓реЛрдВ рд╕реЗ рдкрддреНрд░рдХрд╛рд░рд┐рддрд╛ рдореЗрдВ рд╣реИрдВред рд╕рд╛рд▓ 2016 рдореЗрдВ рдЙрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдЬрдЧрдд рдореЗрдВ рдХрджрдо рд░рдЦрд╛ред рдЗрд▓реЗрдХреНрдЯреНрд░реЙрдирд┐рдХ рд╕реЗ рд▓реЗрдХрд░ рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдХрд╛ рдЕрдиреБрднрд╡ рд░рдЦрддреА рд╣реИрдВред рдЕрдкрдиреЗ рдХрд░рд┐рдпрд░ рдореЗрдВ рд╕рд┐рдорд░рди рд╕рд┐рдВрд╣ рдХреЛ рдлреАрдЪрд░ рд╕реЗрдХреНрд╢рди рдЬреИрд╕реЗ- рд▓рд╛рдЗрдлрд╕реНрдЯрд╛рдЗрд▓, рдСрдЯреЛрдореЛрдмрд╛рдЗрд▓, рдЯреЗрдХреНрдиреЛрд▓реЙрдЬреА, рдзрд░реНрдо, рдмрд┐рдЬрдиреЗрд╕, рдлреАрдЪрд░реНрд╕ рдЖрджрд┐ рд╡рд┐рд╖рдпреЛрдВ рдкрд░ рдЕрдиреБрднрд╡ рд╣реИред рдлрд┐рд▓рд╣рд╛рд▓, рд╕рд┐рдорд░рди рд╕рд┐рдВрд╣ hindi.news24online.com рдкрд░ рдЯреЗрдХреНрдиреЛрд▓реЙрдЬреА, рдЧреИрдЬреЗрдЯ рдФрд░ рдпреВрдЯрд┐рд▓рд┐рдЯреА рдкрд░ рд▓рд┐рдЦрддреА рд╣реИрдВред рдЙрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рд╕реНрдорд╛рд░реНрдЯ рдЧреИрдЬреЗрдЯреНрд╕ рдкрд░ 500+ рд╕реЗ рдЕрдзрд┐рдХ рд▓реЗрдЦ рд▓рд┐рдЦреЗ рд╣реИрдВред ЁЯУз рд╕рдВрдкрд░реНрдХ рдХрд░реЗрдВ: ЁЯУз Email: simran.singh@bagconvergence.in ЁЯФЧ LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/simran-singh-7694a7155 ЁЯРж Twitter/X: https://x.com/singhsimran4321

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola