Soft Hand Home remedies: बर्तन धोना बहुत ही मेहनत का काम है. अब तो वैसे ही रमजान चल रहे हैं, ऐसे में किचन में ढेर सारे बर्तन हीन लाजमी है. इफ्तारी में अलग बर्तन और सहरी में अलग बर्तन धोकर ना सिर्फ हाथों की नर्मी गायब हो गई है, बल्कि हाथ सख्त भी होने लगते हैं. ध्यान ना देने पर कई बार हाथों में जलन, खुजली और छोटे-छोटे कट भी होने लगते हैं. दरअसल, बर्तन धोने वाले साबुन में मौजूद केमिकल्स त्वचा की प्राकृतिक नमी को कम कर देते हैं, जिससे हाथ ड्राई दिखने लगते हैं. अगर आपके हाथ भी बर्तन धोते-धोते रूखे हो गए हैं तो कुछ आसान घरेलू टिप्स अपनाकर उन्हें फिर से मुलायम बनाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- पुराना कूलर कैसे बनाएं नया जैसा? नया खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान टिप्स
बर्तन धोते समय ग्लव्स पहनें
अगर आप रोजाना ज्यादा बर्तन धोती हैं तो रबर के ग्लव्स पहनना सबसे अच्छा रहेगा. इससे डिटर्जेंट में मौजूद केमिकल सीधे त्वचा के संपर्क में नहीं आते. साथ हू, ग्लव्स हाथों की नमी को भी बनाए रखते हैं और स्किन को नुकसान से बचाते हैं.
काम के बाद हाथों को मॉइश्चराइज करें
बर्तन धोने के बाद अपने हाथों पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं. इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और हाथ मुलायम महसूस होते हैं. आप चाहें तो नारियल तेल या बादाम तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
शहद और दूध आएगा काम
हाथों को मुलायम बनाने के लिए जरूरी है कि आप शहद और दही का इस्तेमाल करें. रूखे हाथों को मुलायम बनाने के लिए शहद और दूध का मिश्रण बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसके लिए 1 चम्मच शहद में थोड़ा सा दूध मिलाएं. फिर इसे हाथों पर 15 मिनट लगाकर रखें और हल्के गुनगुने पानी से धो लें.
चीनी और नींबू से करें स्क्रब
आप चीनी के स्क्रब तैयार बना सकती है. मरे हुए सेल्स हटाने के लिए हफ्ते में 2 बार हाथों को स्क्रब करना भी जरूरी है. इसे बनाने के लिए 1 चम्मच चीनी, कुछ बूंदें नींबू का रस और थोड़ा सा नारियल तेल. इन तीनों को मिलाकर हाथों पर हल्के हाथ से स्क्रब करें.
इन बातों का रखें ध्यान
- बहुत ज्यादा गर्म पानी इस्तेमाल ना करें.
- माइल्ड डिटर्जेंट का ही इस्तेमाल करें.
- दिन में 3 बार मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.
इसे भी पढ़ें- पहली बार इंडक्शन चूल्हे पर बना रहे हैं खाना? ये 5 जरूरी बातें नहीं जानेंगे तो हो सकती है परेशानी
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर WhatsApp के जरिए भेजें ये शानदार मैसेज, अपनों को दें बधाई
10 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
12 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
14 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
14 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
15 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
16 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
17 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
20 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 day agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines