हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बारिश में कपड़े सुखाने का ऐसा जुगाड़ नहीं देखा होगा! यहां जानिए बरसात में कैसे सूखेंगे कपड़े

How To Dry Clothes In Monsoon: बरसात में कपड़े कैसे सुखाएं जानना चाहते हैं तो यहां से ले लीजिए आइडिया. इस तरह बाहर बारिश होने पर भी घर के अंदर कपड़े सुखा पाएंगे आप.

विज्ञापन
बारिश के मौसम में कपड़े जल्दी कैसे सुखाएं?

Monsoon Hacks: बारिश के मौसम में कपड़े सुखाना बेहद मुश्किल हो जाता है. इस मौसम में कभी धूप निकलती है तो कभी नहीं, लेकिन बारिश लगभग हर दिन होने लगती है. ऐसे में कपड़े बिना धूप के गीले ही रह जाते हैं और सूख नहीं पाते. इन गीले कपड़ों को घर में बिना सोचे-समझे कहीं भी डाल दिया जाए तो कपड़े सूखते नहीं हैं और पूरे घर में सीलन की बदबू फैलती है सो अलग. लेकिन, कुछ ऐसे जुगाड़ भी हैं जिन्हें आजमाया जाए तो बरसात के मौसम में घर के अंदर कपड़े सुखाना (Drying Clothes In Monsoon) आसान हो जाता है.

यह भी पढ़ें- बरसात में सीलन के कारण आने लगी है बदबू तो घर के कोने में रख दें यह चीज, हवा की दुर्गंध हो जाएगी कम

बरसात में कैसे सुखाएं कपड़े | How To Dry Clothes In Monsoon

जिपर बैग और ड्रायर

विज्ञापन

इस तरह कपड़े सुखाने के लिए आपको किसी जिपर बैग में कपड़े डालने हैं. अब हेयर ड्रायर को खुले मुंह से अंदर करके उसमें गर्म हवा भरें. गर्म हवा अंदर घूमती रहेगी और कपड़े सूखने लगेंगे.

हैंगर पर टांगें इस तरह

विज्ञापन

अलमारी में कपड़े टांगने वाले हैंग पर कपड़े को टांगें. इसके बाद कपड़े को रस्सी पर टांगें. इससे कपड़े पर ज्यादा अच्छे से हवा लग पाती है.

चादर और पंखे का हैक

विज्ञापन

कपड़ों के हैंगर पर चादर डालें और उस चादर से एक खुली जगह छोड़ें जिससे टैबल फैन की हवा अंदर जा सके. इस तरह हवा अंदर ही ब्लॉक हो जाएगी और कपड़े जल्दी सूखेंगे.

तौलिये से सुखाएं कपड़े

विज्ञापन

अगर कपड़ों की नमी नहीं सूख रही है तो उन्हें तौलिया (Towel) में लपेटें और एक्सेस वॉटर को तौलिये में सोखने दें. तौलिये से इस तरह कपड़े जल्दी सूखते हैं.

नमक का जुगाड़

विज्ञापन

जिस कमरे में कपड़े सूख रहे हैं वहां कोने में एक कटोरी में नमक भरकर रख दें. नमक एक्सेस नमी को सोख लेता है. इससे कपड़े जल्दी सूख सकते हैं. साथ ही इससे कपड़ों की नमी के कारण आने वाली बदबू दूर हो जाती है.

कपड़ों के बीच रखें गैप

विज्ञापन

सभी कपड़ों को चिपकाकर सुखाने के बजाए कपड़ों के बीच 2 से 3 इंच का गैप रखें. इससे हर एक कपड़े पर बेहतर तरह से हवा लग पाएगी और कपड़ों को सूखने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें – मानसून में घर से निकलते हुए बैग में जरूर रखें ये 7 चीजें, बारिश में नहीं होंगे परेशान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola