बनारस घूमने का कर रहे हैं प्लान? खाना न भूले ये फेमस चीजें

Banaras Famous Foods: खाने की बात हो और जुबान पर बनारस न आए तो क्या ही बात है. अगर आप भी इस बार बनारस जाने का सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं कुछ फेमस स्ट्रीट फूड्स के बारे में जिसे आप बनारस में खाकर स्वाद का मजा ले सकते हैं.

Banaras street Famous foods

इन फेमस स्ट्रीट फूड्स के बिना बनारस यात्रा अधूरी है. Image Source Social Media

विज्ञापन

Banaras Famous Street Foods: खाने की बात हो और जुबान पर बनारस न आए तो बात अधूरी लगती है. बनारस सिर्फ मंदिरों, घाटों और अध्यात्म की नगरी नहीं है, बल्कि यह शहर अपने लाजवाब स्ट्रीट फूड के लिए भी मशहूर है. यहां की गलियों में ऐसा जादू है कि एक बार जो स्वाद जुबान पर चढ़ जाए, वह जिंदगी भर याद रहता है. यहां का खाना सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि एक एहसास है जो ठेठ बनारसी अंदाज में परोसा जाता है. चटपटा चाट, गरमा-गरम कचौरी-जलेबी, मलाईयो और टमाटर चाट जैसे व्यंजन न सिर्फ पेट भरते हैं, बल्कि दिल को भी सुकून देते हैं. सुबह-सुबह घाट पर घूमने के बाद या शाम की आरती के पहले, बनारस की गलियों में मिलने वाला स्ट्रीट फूड हर मूड को बेहतर बना देता है. अगर आप पहली बार बनारस जा रहे हैं या फिर दोबारा इसकी गलियों में लौटने का मन बना रहे हैं तो आइए जानते हैं कुछ फेमस स्ट्रीट फूड्स के बारे में जिन्हें आप इस बार खाने का सोच सकते हैं.

बनारस फेमस स्ट्रीट फूड्स | Banaras Famous Street Foods

लौंगलता

लौंगलता (Launglata) एक पारंपरिक बनारसी मिठाई है जिसमें मैदे की परत में खोया और ड्रायफ्रूट्स भरकर उसे डीप फ्राई किया जाता है. ऊपर से इसमें लौंग लगाई जाती है और फिर इसे चाशनी में डुबोया जाता है. होली के आस-पास इसे खास तौर पर बनाया जाता है.

Advertisment

टमाटर चाट

यह चाट पूरे (Tamatar Chaat) उत्तर भारत में सबसे अलग होती है. उबले टमाटर, मसले हुए आलू, देसी घी, मसाले, नमकीन और खट्टी-मीठी चटनी से बनी यह चाट बनारस की पहचान है. इसे गरमागरम मिट्टी के कुल्हड़ में परोसा जाता है.

लस्सी

बनारसी लस्सी (Lassi) बहुत ही गाढ़ी, मलाईदार और स्वादिष्ट होती है. ऊपर से गाढ़ी मलाई, केसर और कभी-कभी गुलाब जल या टूटी फ्रूटी के साथ सजाई जाती है. मिट्टी के कुल्हड़ में परोसी गई लस्सी आपको ठंडक और ताजगी दोनों देती है.

विज्ञापन

बनारसी पान

बनारसी पान (Banarasi Paan) तो पूरे भारत में प्रसिद्ध है. इसमें चुना, कत्था, गुलकंद, सुपारी और कई तरह की मसालेदार और मीठी सामग्रियाँ मिलाकर तैयार किया जाता है. भोजन के बाद या किसी भी समय इसे खाना एक परंपरा जैसी बन गई है.

मलइयो

मलइयो (Malaiyo) सिर्फ सर्दियों में बनारस की गलियों में मिलने वाली एक बेहद हल्की, फेनदार और मलाईदार मिठाई है. दूध को रातभर ओस में रखकर सुबह उसे फेटा जाता है और उसमें केसर, इलायची और ड्रायफ्रूट्स मिलाए जाते हैं. इसका स्वाद एकदम अनोखा होता है जैसे बादलों का मिठास.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ