हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चेहरे पर केले के छिलके को रगड़ने से क्या होगा? फायदा जान अभी करने लगेंगे ट्राई!

Banana Peel Skin Benefits: क्या आप भी चेहरे की खोई चमक और दाग आदि जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो एक केले का छिलका आपकी सारी मुश्किलें हल कर सकता है. आइए जानते हैं कैसे?

विज्ञापन
चेहरे पर केले के छिलके को लगाने से क्या होगा?

Kele Ke Chilke Ke Fayde: आज के वक्त में कई लोगों को स्किन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है, जैसे ड्राई स्किन, ग्लोइंग स्किन क न होना आदि. इस समस्या से राहत पाने के लिए और अच्छा लुक पाने के लिए वह महंगे ट्रीटमेंट लेते हैं और केमिकल वाले प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इतना कुछ करने के बाद भी वैसा रिजल्ट नहीं मिल पाता है, जैसा उम्मीद होता है. ऐसे में घर के घरेलू नुस्खे ही सबसे ज्यादा काम आते हैं. इस स्टोरी में हम आपको एक ऐसा शानदार उपाय बताएंगे, जिसमें आपका पेट भी भर जाएगा और साथ ही उस चीज से आपके चेहरे पर भी अच्छा ग्लो दिखाई देगा. आइए जानते हैं इस नुस्खे का नाम.

यह भी पढ़ें: कौन सी हर्बल टी किडनी को रखती है साफ? बॉडी डिटॉक्स करने के लिए अभी करें ट्राई

बेहतर स्किन के लिए केले के छिलके का इस्तेमाल

केला सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है, इसमें मौजूद गुण, जैसे कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन्स ए, सी और बी6 काफी फायदेमंद होते हैं. इन्हीं गुणों के कारण डॉक्टर अक्सर मरीजों को इनका सेवन करने की सलाह देते हैं, लेकिन हम आपको इसके छीलके के ऐसे फायदे बताएंगे, जो आपको ग्लोइंग स्किन दिला सकते हैं.

विज्ञापन

केले के छिलके को चेहरे पर रगड़ने से क्या होगा?

  • केले के छिलके में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं. इसे अगर आप चेहरे पर रगड़ेंगे, तो चेहरे पर मौजूद झुर्रियां, पिंपल्स जैसी स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिल सकता है.
  • केले के छिलके में विटामिन C पाया जाता है जो स्किन को बेदाग और ग्लोइंग बनाकर डॉर्क स्पॉट्स को कम कर सकता है.
  • केले के छिलके में पाए जाने वाले पोषक तत्व फाइन लाइन्स और झुर्रियों को न सिर्फ कम करते हैं बल्कि यंग बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.
  • केले में छिलके में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो सूजन को कम करने और पिंपल्स को रोकने में मदद करते हैं.
  • केले के छिलके में नेचुरल मॉइश्चराइजर पाया जाता है जो स्किन में नमी बनाए रखने के साथ-साथ सॉफ्ट बनाए रखने में मदद कर सकता है.

कैसे करें चेहरे पर इस्तेमाल?

विज्ञापन
  • केले को छिलके को सीधा चेहरे पर न लगाए, बल्कि सबसे पहले अपने चेहरे को हल्के फेसवॉश से धोकर सुखा लें, उसके बाद केले के छील के अंदर वाली सफेद हिस्से को धीरे-धीरे अपनी स्किन पर रगड़ें.
  • इसे उन जगहों पर जरूर लगाएं जहां पर दाग-धब्बें और मुंहासें हों.
  • छिलका रगड़ने के बाद इसे त्वचा पर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि पोषक तत्व स्किन में अब्जॉर्ब हो जाएं.
  • इसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धोकर सुखा लें.

यह भी पढ़ें: भारत में 40% से ज्यादा महिलाएं क्यों जूझ रही खून की कमी से? जानिए कैसे ठीक होगी यह समस्या

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola