Benefits of Banana Peel for Skin and Face: केला खाने के बाद आप उसके छिलके का क्या करते हैं? शायद आप भी उसके छिलके को फेंक देते होंगे? आपने भी कभी भी केला खाते समय ये सोचा ही नहीं होगा कि केले के छिलका भी बड़ा फायदेमंद हो सकता है? मगर अब से केले के छिलके के फायदे को जानकर आप उसे फेकेंगे नहीं बल्कि संभालकर रखें और अपने यूज में लेकर आएंगे।
जी हां, जब हम आपको जानकारी देंगे कि जिस केले के छिलके को आप बेकार समझ रहे हैं वो असल में आपकी जेब खर्च को कम कर सकता है। खासतौर पर महिलाओं के हजारों रुपये बचा सकता है। आइए जानते हैं कैसे?
कैसे बचाएं अपने हजारों रुपये?
केले को खाने से आप अपनी हड्डियों को मजबूत, वजन को कम, इम्यूनिटी बूस्ट या फिर शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं, केले के छिलकों की मदद से आप अपने चेहरे के कालेपन को दूर, झुर्रियों को कम या फिर फेस को क्लीन कर सकते हैं। आमतौर पर इन सभी कामों के लिए ब्यूटी पार्लर में काफी पैसे खर्च करने पड़ जाते हैं। जबकि, महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स को खरीदकर भी हम अपने चेहरे को चमकदार बनाने की कोशिश करते हैं।
स्किन के लिए बुहत फायदेमंद
अगर विशेषज्ञों की माने तो केले के छिलकों में फैटी एसिड, जिंक, पोटेशियम, विटामिन-ए, और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं। ये सभी हमारे फेस के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अगर आप केले के छिलके पर हल्दी और चीनी मिक्स करके लगाएं तो आपको अपने त्वचा में निखार देखने को मिल सकेगा। इस तरह से हफ्ते में दो से तीन बार अपना सकते हैं।
दाग-धब्बों से मुक्ति
क्लीयर स्किन और दाग-धब्बे मुक्त फेस के लिए केले का छिलका यूज कर सकते हैं। सिर्फ 10 से 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर गुलाब जल या एलोवेरा के साथ केले का छिलके का इस्तेमाल करें। इस तरह से सप्ताह में 3 बार करें आपको अपने फेस में बदलाव देखने को मिल सकेगा। आपके चेहरे से दाग-धब्बे धीरे-धीरे दूर हो सकेंगे।
ये भी पढ़ें- Anklet Wearing Benefits: पैरों की पायल के पीछे का विज्ञान
चेहरे की झुर्रियां होंगी कम
चेहरे की झुर्रियां कम करने के लिए हम कई महंगे प्रोडक्ट्स पर अपने पैसे लगा देते हैं। कई प्रोडक्ट्स तो हजारों रुपये में मार्केट में उपलब्ध हैं। अगर आप एक सस्ता और घरेलू नुस्खा अपनाने की सोच रहे हैं तो केले का छिलका एक ऑप्शन हो सकता है। चेहरे की झुर्रियों को दूर करने के लिए अपने फेस पर रोजाना हल्के-हल्के हाथों से केले छिलके को रगड़ें और फिर जल्द ही आपको रिजल्ट मिल सकेगा।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- सिर्फ 10 रुपये में दूर होगा गर्दन से लेकर कोहनी का कालापन!
संबंधित खबरें
तांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 hr agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 hr agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
2 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
2 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
4 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
18 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
20 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
1 day agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
1 day agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines