हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Banana in Winter: सर्दियों में बच्चों के लिए केला फायदेमंद या नहीं? जानें  

Banana in Winter: अगर आप अपने बच्चों को सर्दियों में केला खाने को देते हैं, तो ये आपके लिए जानना जरूरी है कि उनके लिए ये फायदेमंद  हो सकता हैं या नहीं। बता दें कि केले की तासीर ठंडी होती है और इससे सर्दी-जुकाम की समस्या बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Banana in Winter

Banana in Winter: सर्दियां आते ही हम अपने में बच्चों का खास ख्याल रखते हैं, क्योंकि वह सर्दियों में जल्दी बीमार पर जाते हैं। सर्दी एक ऐसा मौसम होता है जहां बच्चों की इम्यूनिटी कम हो जाती है और उन्हें सर्दी-खांसी जैसी बीमारियां हो जाती है। इसके लिए कई लोग हमें कई तरह के उपाय देते हैं कि बच्चे को क्या खिलाना चाहिए और क्या नहीं। जिसमे से एक केला भी है। इसे लेकर एक्सपर्ट कहते हैं कुछ बच्चों के लिए फायदेमंद हो  सकता है कुछ के लिए नहीं। ठंड के मौसम में केला खाने से सर्दी खांसी की समस्या बढ़ सकती है, इसलिए इसे सावधानी पूर्वक खालाएं।

केले में पाए जाने वाले नुट्रिएंट्स

केला विटामिन-ए, विटामिन-बी, मैग्नीशियम और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए फायदेमंद होते हैं। ऐसे में यदि इस फल को पूरी तरह से बच्चों की डाइट से हटा दें तो हो सकता है कि बच्चे के शरीर में इन न्यूट्रिशन की कमी हो जाए। इसके लिए आप उनकी डाइट में केले को कम कर दें।

ये भी पढ़ें- बाजरे की रोटी बनाने से भी आसान है इसकी इडली बनाना, जानें रेसिपी

विज्ञापन

Banana in Winter

केला खाने के फायदे

केला एक एनर्जी बूस्टर फूट है और इसे खाने से शरीर को तुरंत ही एनर्जी मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करता है। साथ ही इसे  खाने से हड्डियां भी मजबूत होती है। केला अनेक पोषक तत्वों से भरपूर होता है और हीमोग्लोबिन को प्रोड्यूस करने में मदद करता है, जिससे शरीर में खून की कमी दूर होती है।

विज्ञापन

Banana in Winter

सर्दियों में बच्चों कैसे दें केला

केला कई नुट्रिएंट्स से भरपूर होता है, इसलिए इसे हर मौसम में खाना चाहिए। लेकिन ठंड के मौसम में बच्चों में सर्दी खांसी की समस्या बढ़ जाती है, ऐसे में बच्चों को हमेशा धूप में बिठाकर केला खिलाना चाहिए। साथ ही इसे हफ्ते में दो से तीन दिन ही खिलाएं। धूप में बैठकर केला खाने से सर्दी खांसी होने की समस्या कम हो जाती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम के छुटकारा दिलाएगा अमरूद का हलवा, जानें रेसिपी

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola