Tips to Keep Bananas Fresh: केला ऐसा फल है जो हर भारतीय घर में खाया जाता है। शायद ही किसी घर में इसका सेवन नहीं होता होगा। केला ब्रेकफास्ट में खाया जाने वाला सबसे आम फल है। हालांकि, इसके पीछे का कारण केले के सेहतमंद गुण ही हैं। केला शरीर में इंस्टेंट एनर्जी पहुंचाने का काम करता है। रोज 2 केले नाश्ते में खाने से पूरा दिन आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। मगर केले को लेकर एक समस्या रहती है, वो यह कि केले बाजार से घर लाते समय कितने भी पीले क्यों न हों, अगली सुबह तक इनका रंग काला पड़ने लगता है और ये खाने में गल-गले लगते हैं। इन्हें ताजा रखने के लिए क्या कर सकते हैं? जानते हैं फूड एक्सपर्ट्स द्वारा दी गई 3 सीक्रेट टिप्स।
ऐसे रखें केले को फ्रेश
पहली ट्रिक
बाजार से लाते समय केले की फ्रेशनेस कैसी है? इस बात का पता केलों के रंग और आकार बता देंगे। अगर केले थोड़े कच्चे हैं, तो उन्हें कभी भी सीधा फ्रीज में न रखें। इन केलों को आप 2 दिन किचन में ही रख सकते हैं। इसके बाद फ्रीज में स्टोर करें।
ये भी पढ़ें – ये 7 संकेत बताएंगे आप हेल्दी है या नहीं? जानें अपना हेल्थ स्टेटस
दूसरा तरीका
केले को फ्रेश रखने के लिए उनके तनों को ढकने की सलाह दी जाती है। मगर फूड एक्सपर्ट कहते हैं कि केले के तने को फॉइल पेपर से ढकने के बजाय, सभी केलों को अलग-अलग करके एक-एक केले को कवर करके स्टोर करें। ऐसे में केले ज्यादा लंबे समय तक ताजे रहेंगे और खाने के लिए आपको बार-बार सभी केले के तने को खोलना नहीं पड़ेगा।
तीसरा उपाय
यह ट्रिक केले को फ्रेश रखने की सबसे यूनिक ट्रिक है। इसमें एक फूड एक्सपर्ट ने अपने अनुभव के जरिए बताया कि बाजार से केले खरीदते वक्त वे कभी भी पूरे 1 केले का गुच्छा नहीं खरीदते थे। वे हमेशा अलग रखे केलों में से 1-1 केला चुनकर खरीदते थे। इसके पीछे उन्होंने कारण दिया कि इस तरीके से केले खरीदने पर हम अलग-अलग ऐसे केले खरीद सकते हैं जिनमें कुछ हम पहले 2 दिन में खा सकते हैं, तब तक बाकी केले जो थोड़े कच्चे हैं, वे भी पक जाएंगे। उनके अनुसार इन सभी केलों के पकने की समय सीमा अलग-अलग होगी, जो कि ज्यादा फायदेमंद है।
केले फ्रेश रखने के कुछ अन्य उपाय
- केले को रूम टेम्परेचर पर किसी बाउल में उल्टा करके रखें।
- अगर केले ज्यादा पके नहीं हैं, तो उन्हें लटका कर रखना ज्यादा सही रहेगा।
- केले को प्लास्टिक बैग में स्टोर करके न रखें।
ये भी पढ़ें- रिसर्च में बादाम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, ड्राई फ्रूट खाने से दूर होंगी ये बीमारियां
संबंधित खबरें
पार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 hr agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
4 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
4 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
5 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
8 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
12 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines