Bajra Idli Recipe: सुबह का नाश्ता हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी भी हो तो मजा ही आ जाता है। सर्दियों के समय में पालक और बाजरा खाना कई लोगो को पसंद होता है। ऐसे में आप इन दोनों को मिला कर हेल्दी और टेस्टी इडली तैयार कर सकते हैं। इडली को पालक के साथ बनाने से इसकी न्यूट्रिशन वैल्यू काफी बढ़ जाती है। ब्रेकफास्ट के लिए साउथ इंडियन फूड इडली को काफी पसंद भी किया जाता है। आप भी अगर पालक और बाजरे की इडली की रेसिपी को ट्राई करना चाहते हैं तो यहां यहां दी गई आसान विधि से इसे तैयार कर सकते हैं।
सामग्री
बाजरा- 200 ग्राम
पालक- 50 ग्राम
दही- 50 ग्राम
नमक- स्वादानुसार
बेकिंग सोडा- चुटकी भर
लहसुन- 3 से 4 दाने
कड़ी पत्ता- 4 से 5
जीरा- 2 चम्मच
तेल- 2 चम्मच
ये भी पढ़ें- जीरा पानी या धनिया पानी वजन घटाने के लिए कौन-सा ज्यादा बेहतर?
विधि
1. सबसे पहले बाजरे के आटे को दही में अच्छे से मिक्स करके उसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
2. इसके बाद पालक को पानी में नमक डालकर उबाल लें।
3. इसके उबलने के बाद ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
4. पालक को ठंडा करने के बाद उसे मिक्सी में पीस कर पेस्ट तैयार कर लें।
4. अब छौंका लगाने के लिए लहसुन को छोटा-छोटा काट लें।
Bajra Idli Recipe
5. इसके बाद एक पैन में तेल, लहसुन और करी पत्ते को गर्म कर छौंका तैयार कर लें।
6. अब दही मिक्स बाजरे के आटे में पालक के पेस्ट, नमक और जीरे को अच्छे से मिलाएं।
7. इसके बाद इसमें लहसुन और करी पत्ते के छौंका और बेकिंग सोडा डालकर मिला लें।
8. अब इस पेस्ट को इडली पॉट में डालें और ढककर पका लें।
9 अब आपकी इडली इसे आप चटनी के साथ गर्म-गर्म परोस सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
घर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
8 hrs agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
10 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
10 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
12 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
14 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
16 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
18 hrs agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
1 day agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
1 day agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines