Bajra Idli Recipe: सर्दियों में बाजरा काफी लोग खाना पसंद करते हैं। इसके पीछे का कारण बाजरे की तसीर का गर्म होना है जो सर्दी में फायदेमंद साबित होता है। अगर आप सर्दी में हेल्दी ब्रेकफास्ट (Winter Breakfast Recipe) खाना चाहते हैं तो बाजरा इडली (Bajra Idli) एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
गुणों से भरपूर बाजरा बनाना अधिक मुश्किल नहीं। इसके लिए सिर्फ बाजरा और छाछ की जरूरत होती है। इसके अलावा आप कुछ मसाले डालकर रेसिपी तैयार कर सकते हैं। बाजरा इडली स्वाद में स्वादिष्ट और पोषण में पोष्टिक है। आइए आपको बाजरा इडली बनाने की विधि बताते हैं।
Bajra Idli ingredients in Hindi
- 1 कप- बाजरा
- 1 कप- छाछ
- स्वादानुसार नमक
- 1 छोटा चम्मच- काली मिर्च पाउडर
और पढ़िए –बिना किसी झनझट के फटाफट बनाएं बाजरा इडली, जानें रेसिपी
Bajra Idli Recipe in Hindi
बाजरा इडली बनाने के लिए आपको इसका बैटर तैयार करना होगा। इसके लिए सबसे पहले 1 कप के करीब बाजरा लें और उसे अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद एक बाउल में साफ किया बाजरा डाल दें। इसमें 1 कप छाछ भी मिला दें और लगभग दो घंटे के लिए भिगोकर छोड़ दें। इसमें नमक अपने स्वादानुसार मिला दें। साथ ही काली मिर्च भी डाल दें। इसमें थोड़ा सा ईनो डालकर अच्छी तरह से मिला दें।
अब इडली का पॉट का लेकर उसमें पहले थोड़ा सा तेल लगा लें। पॉट में बैटर डालकर उसे बनाने के लिए रख दें। 10 से 15 मिनट तक पका लें। इसके बाद चेक कर लें कि इडली तैयार हुई है या नहीं। इसके लिए आप चाहें तो इडली में हल्का सा चाकू डालकर बाहर निकाल कर देख लें, अगर साफ तरीके से बाहर आ जाए तो समझ लीजिए कि इडली बनकर तैयार हो गई है। इस तरह से बाजरा की इडली बनकर तैयार हो जाएगी। अब इसे सांबर या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
5 hrs agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
6 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
7 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
10 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
12 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
12 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
15 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines