Bajra Garlic Roti Recipe In Hindi: बाजरा (Millet) एक साबुत अनाज है जोकि प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस, फाइबर और आयरन जैसे पोषक गुणों से भरपूर होता है। बाजरे (Millet) को लोग आमतौर पर सर्दियों में रोटी बनाकर खूब खाया जाता है।
लेकिन क्या कभी आपने बाजरा गार्लिक रोटी (Bajra Garlic Bread) बनाकर खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए बाजरा गार्लिक रोटी (Bajra Garlic Bread) बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। एक ग्लूटेन फ्री आहार है। ये स्वादिष्ट और सेहतमंद होती है।
अभी पढ़ें – हाई कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करती है हेल्दी अंगूर की स्मूदी, जानें 5 मिनट वाली रेसिपी
इसके सेवन से आपकी पाचन क्रिया बेहचर बनी रहती है। इसके साथ ही इससे आपके डायबिटीज का स्तर भी कंट्रोल में बना रहता है। इसको आप वेट लॉस के दौरान बहुत आसानी से बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं बाजरा गार्लिक रोटी (Bajra Garlic Roti Recipe) बनाने की रेसिपी-
बाजरा गार्लिक रोटी बनाने की सामग्री-
- 3 कप बाजरे का आटा
- 1/2 टी स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1 प्याज
- 1 कप दही
- 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 टी स्पून हल्दी
- 1/2 टी स्पून जीरा
- 1/4 टी स्पून अजवाइन
- 1 चुटकी हींग
- 2-3 टेबलस्पून धनिया पत्ती
- स्वादानुसार नमक
अभी पढ़ें – बासी रोटियों से नाश्ते में बनाएं हेल्दी Taco Dish, बनाने के लिए फॉलो करें रेसपी
बाजरा गार्लिक रोटी बनाने की रेसिपी- (Bajra Garlic Roti Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में बाजरे का आटा छान लें।
- फिर आप इस आटे में थोड़ा सा नमक डालकर मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें जीरा, हल्दी, अजवाइन, लाल मिर्च और बाकी के सारे सूखे मसाले डालें।
- फिर आप इन सारी चीजों को आटे के साथ अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप आटे में अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक चुटकी हींग और बारीक कुटी हुई प्याज डालें।
- इसके साथ ही आप इसमें 2 टेबलस्पून दही और हरी धनिया पत्ती डालकर मिलाएं।
- फिर आप इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए अच्छी तरह से आटा गूंथ लें।
- इसके बाद आप इस गुंथे आटे की समान अनुपात की बराबर लोइयां बनाकर रख लें।
- फिर आप एक नॉनस्टिक पैन/तवे को मीडियम आंच पर गर्म करें।
- इसके बाद आप लोई को बेलकर गर्म तवे पर डालें।
- फिर आप इसको दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें।
- अब आपकी ग्लूटन फ्री बाजरा गार्लिक रोटी बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इस गर्मागर्म रोटी को देसी घी या मक्खन लगाकर पसंदीदा सब्जी या दही के साथ परोसें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
20 mins agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
6 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
7 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
7 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
10 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines