बैसाखी का त्योहार सभी के लिए खास होता है, खास करके पंजाबियों के लिए। इसे फसल उत्सव के रूप में भी जाना जाता है। कहा जाता है कि ये लोकप्रिय त्यौहार पंजाबी नव वर्ष का भी प्रतीक है जो गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा 1699 में खालसा पंथ के ऐतिहासिक गठन की याद दिलाता है। लोग रंग, संगीत और ट्रेडिशनल पंजाबी डिश को घर पर बनाकर इस त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं। बैसाखी थाली में सरसों का साग और मक्की की रोटी जैसे डिश को जरूर शामिल किया जाता है। ऐसे में आप इस त्योहार पर स्पेशल ट्रेडिशनल पंजाबी डिश ट्राई कर सकते हैं और अपने दोस्तों और परिवार के साथ इसका लुत्फ उठा सकते हैं।
पिंडी छोले
पिंडी छोले पारंपरिक और स्वादिष्ट पंजाबी डिश है। जैसा कि नाम से पता चलता है, पिंडी छोले को छोले से बनाया जाता है। छोले का गाढ़ा पेस्ट तैयार किया जाता है, जिसे बाद में काली मिर्च, इलायची, लौंग, तेजपत्ता और दालचीनी जैसे मसालों के साथ पकाया जाता है। लोग इस डिश का लुत्फ कच्चे प्याज के टुकड़ों, हरी मिर्च और टमाटर के टुकड़ों के साथ उठाते हैं।
ये भी पढ़ें- ये 3 लोग भूलकर भी न खाएं गर्मियों में तरबूज, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
सरसों का साग और मक्की की रोटी
सरसों का साग और मक्की की रोटी को पंजाब का मुख्य डिश माना जाता है और बैसाखी के त्योहार पर इसे जरूर बनाया जाता है। ये हल्का और हेल्दी फूड में से एक है, जो ज्यादातर लोगों को पसंद आता है। सरसों का साग को मसालों के साथ पकाया जाता है, जबकि मक्की की रोटी मकई के आटे से बनाई जाती है।
मीठे पीले चावल
मीठे पीले चावल बैसाखी की डिश में मिठास भर देते हैं। ये इस त्यौहार के दौरान बनाई जाने वाली पारंपरिक पंजाबी रेसिपी में से एक है। मीठे पीले चावल बनाने के लिए आपको बस चावल, घी, केसर, चीनी, भुने हुए मेवे, , चीनी और कुछ मसाले जैसे इलायची, लौंग और काली मिर्च की ज़रूरत होती है। चावल को सूखे मेवों और मसालों के साथ पकाया जाता है। आखिर में चावल में टेस्ट लाने के लिए उसमें केसर की कुछ बूंदें डालें जाते हैं।
पंजाबी कढ़ी
पंजाबी घरों के सबसे लोकप्रिय डिश में से एक, पंजाबी कढ़ी, जिसे छाछ या दही, बेसन, सरसों के तेल, सरसों के बीज, करी पत्ते, सूखी लाल मिर्च और नमक के साथ तैयार किया जाता है। करी को बेसन के पकौड़े के साथ मिलाकर गर्म गर्म चावल के साथ परोसा जाता है।
लस्सी
बैसाखी गर्मियों के लोकप्रिय ड्रिंक लस्सी के बिना अधूरी मानी जाती है। यह ठंडा, टेस्टी और मीठा दही से बना पंजाबी ड्रिक पूरे देश में पसंद किया जाता है। लस्सी दही, चीनी और मेवों से बनाई जाती है। इस गर्मी में इस ड्रिंक को और भी खास बनाने के लिए लोग इसमें मौसमी पके आम भी मिलाते हैं।
ये भी पढ़ें- रोजाना खाली पेट कॉफी पीने की आदत कितनी खतरनाक? जानें फिटनेस कोच से
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
35 mins agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
2 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
16 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
18 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
19 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
22 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
23 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
1 day agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines