Back pain: आजकल कमर दर्द की समस्या बहुत आम हो गई है। ये समस्या कई कारणों से होती है जैसे घंटों तक ऑफिस में बैठना, ज्यादा वर्कआउट करना, बढ़ती उम्र आदि। कभी- कभी ये दर्द इतना बढ़ जाता है कि इसे बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि घर पर ही इस दर्द से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं।
कोल्ड थेरेपी
अगर आपको भी बैक पेन होता है तो आप आइस पैक लगा सकते हैं। इससे आपकी सूजन कम होती है और आपको दर्द से भी राहत मिलती है। जर्नल ऑफ क्लिनिकल नर्सिंग की एक स्टडी के मुताबिक, कोल्ड थेरेपी से आपको हो रहे दर्द से राहत मिल सकती है। इसके लिए आप एक कपड़े में आइस को लपेट लें और फिर इसे जहां दर्द हो रहा है वहां लगाएं। इससे आपको आराम मिलेगा।
ये भी पढ़ें- थायरॉयड से हैं परेशान तो इन 5 फूड्स से दूरी है जरूरी, हेल्थ पर भारी पड़ जाएगा स्वाद का लालच
हीट थेरेपी
हीट थेरेपी भी दर्द से राहत दिलाने में मदद करती है। गर्म सेक करने से शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ता है और आपके मांसपेशियों को आराम पहुंचता है। यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, अगर आपको बैक पेन है तो इसमें आप हीटिंग पैड से सेक करें या गर्म पानी से नहाएं।
सही पोस्चर में बैठे
अक्सर बैक पेन खराब पोस्चर के कारण होता है। ऐसे में कोशिश करें कि आप एक अच्छे पोस्चर में बैठे। ध्यान रहे कि पढ़ते, फोन चलाते या ऑफिस में काम करते वक्त आप ज्यादा न झुकें क्योंकि इसका सीधा असर कमर और रीढ़ की हड्डी में होता है जिससे आपको दर्द होता है।
एक्सरसाइज करें
शरीर को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से भी आपको बैक पेन से राहत मिल सकती है। ये आपके मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
तेल से मसाज करें
कमर दर्द से राहत पाने के लिए तेल से मसाज करें। तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो सूजन को कम करता है और हो रहे दर्द से राहत दिलाता है।
ये भी पढ़ें- डेली रुटीन में शामिल करें ये 5 Habits, कभी नहीं लगेगा चश्मा! आंखें रहेंगी स्वस्थ
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
6 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
8 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
9 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
11 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
11 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
11 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
13 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
14 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
16 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines