अब Back pain को कहें बाय, कमर दर्द से राहत दिलाएंगे ये 5 घरेलू नुस्खे

Back pain: इन दिनों बैक पेन की समस्या आम हो गई है। कमर दर्द का सबसे बड़ा कारण आजकल की खराब लाइफस्टाइल है। कई बार तो ये दर्द इतना बढ़ जाता है कि इसके कारण लोग बैठ और चल नहीं पाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि घर पर कमर दर्द से छुटकारा कैसे पाया जाए।

back pain relief

back pain relief

विज्ञापन

Back pain: आजकल कमर दर्द की समस्या बहुत आम हो गई है। ये समस्या कई कारणों से होती है जैसे घंटों तक ऑफिस में बैठना, ज्यादा वर्कआउट करना, बढ़ती उम्र आदि। कभी- कभी ये दर्द इतना बढ़ जाता है कि इसे बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि घर पर ही इस दर्द से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं।

कोल्ड थेरेपी

अगर आपको भी बैक पेन होता है तो आप आइस पैक लगा सकते हैं। इससे आपकी सूजन कम होती है और आपको दर्द से भी राहत मिलती है। जर्नल ऑफ क्लिनिकल नर्सिंग की एक स्टडी के मुताबिक, कोल्ड थेरेपी से आपको हो रहे दर्द से राहत मिल सकती है। इसके लिए आप एक कपड़े में आइस को लपेट लें और फिर इसे जहां दर्द हो रहा है वहां लगाएं। इससे आपको आराम मिलेगा।

Advertisment

हीट थेरेपी

हीट थेरेपी भी दर्द से राहत दिलाने में मदद करती है। गर्म सेक करने से शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ता है और आपके मांसपेशियों को आराम पहुंचता है। यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, अगर आपको बैक पेन है तो इसमें आप हीटिंग पैड से सेक करें या गर्म पानी से नहाएं।

सही पोस्चर में बैठे

अक्सर बैक पेन खराब पोस्चर के कारण होता है। ऐसे में  कोशिश करें कि आप एक अच्छे पोस्चर में बैठे। ध्यान रहे कि पढ़ते, फोन चलाते या ऑफिस में काम करते वक्त आप ज्यादा न झुकें क्योंकि इसका सीधा असर कमर और रीढ़ की हड्डी में होता है जिससे आपको दर्द होता है।

विज्ञापन

एक्सरसाइज करें

शरीर को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से भी आपको बैक पेन से राहत मिल सकती है। ये आपके मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

तेल से मसाज करें

कमर दर्द से राहत पाने के लिए तेल से मसाज करें। तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो सूजन को कम करता है और हो रहे दर्द से राहत दिलाता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ