Lunch For Kids: बच्चे को स्कूल जाना हो तो उसके लिए लंच पैक किया जाता है. कई बार मां को यह सोचने में भी कंफ्यूजन होती है कि बच्चे को लंच में क्या दिया जाए. इससे होता यह है कि वे उसे हेल्दी फूड्स देने के बजाय हेल्दी लगने वाले अनहेल्दी फूड्स पैक करके दे देती हैं. बच्चे को लंच में सही चीजें नहीं मिलती हैं इसीलिए वह घर लौटता है तो इरिटेटेड होता है, शरीर चिपचिपा और थकान से भरा रहता है. वहीं, गलत चीजों से पेट 2 घंटों के लिए ही भरता है और घर आने तक के समय में बच्चा भूखा ही रहता है जिससे उसका पढ़ाई में भी मन नहीं लगता है. ऐसे में फिजीशियन डॉ. फराह की सलाह है कि बच्चे को सही लंच देना जरूरी है. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करके डॉक्टर ने बताया है कि वो कौन सी 3 चीजें हैं जो बच्चे को लंच में कभी नहीं देनी चाहिए.
बच्चे को लंच में क्या नहीं देना चाहिए
डॉक्टर का कहना है कि बच्चे को लंच में कभी भी वाइट ब्रेड सैंडविच, जूस का पैकेट और बिस्कुट पैक करके नहीं देना चाहिए. बहुत से माता-पिता यह गलती कर देते हैं. उन्हें लगता है कि ये चीजें हेल्दी हैं और बच्चे के स्वास्थ्य को अच्छा रखती हैं. लेकिन, असल में ये चीजें बच्चे की सेहत के लिए खराब साबित होती हैं.
इन फूड्स को खाने पर बच्चे का ब्लड शुगर (Blood Sugar) एकदम से बढ़ जाता है और फिर एकदम से गिरता है. वाइट ब्रेड एनर्जी क्रैश करती है, पैकेट वाले जूस में हिडन शुगर होती है और बिस्कुट खाली कैलोरी. ये फुड्स पहले एनर्जी स्पाइक करते हैं और फिर क्रैश जिस कारण बच्चे का क्लास में मन नहीं लगता, भूख लगने लगती है और स्टैमिना कम होता है. इसीलिए बच्चे को लंच में प्रोटीन वाला सही खाना देना जरूरी है सिर्फ कार्ब्स और शुगर ही नहीं.
लंच में क्या पैक करना चाहिए
बच्चे के लंच में आप रोटी सब्जी के अलावा अंडा, पनीर या चना दे सकते हैं. फलों के जूस के टेटरापैक या बोतल वाला जूस देने के बजाय उसे पूरा फल खाने के लिए दिया जा सकता है. इसके अलावा, स्नैक्स में बिस्कुट के अलावा उसे सूखे मेवे दे सकते हैं. डॉक्टर की सलाह है कि बच्चे को सिंपल घर का खाना ही दें. जरूरी नहीं कि उसे आपको लंच में फैंसी चीजें देकर ही भेजना है. कभी-कभी बिस्कुट या सैंडविच वगैरह दें उसके अलावा हेल्दी चीजों को ज्यादा पैक करें.
यह भी पढ़ें – लंच में झटपट बनाएं लहसुन की क्रिस्पी भुजिया, मक्के की रोटी के साथ करें सर्व, उंगलियां चाटते रह जाएंगे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
12 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
14 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
20 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
21 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
22 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines