Baby Mouth Smell: मुंह से बदबू आना एक ऐसी दिक्कत है जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को परेशान कर सकती है. बच्चे भी अक्सर ही मुंह की बदबू का शिकार हो जाते हैं. बच्चों के मुंह से बदबू आती है तो माता-पिता को लगता है कि यह मुंह को ठीक तरह से साफ ना करने के कारण हो रहा है. लेकिन, पीडियाट्रिशियन डॉ. निखिल केडिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर करके बताया है कि बच्चे के मुंह से बदबू आना असल में इन 3 दिक्कतों के चलते भी हो सकता है. यहां जानिए कौन सी हैं ये दिक्कतें.
यह भी पढ़ें- मसीबत को मुतीबक लिखता है बच्चा? यह डिस्लेक्सिया का हो सकता है लक्षण, जानिए क्या है यह लर्निंग डिसऑर्डर
बच्चे के मुंह से क्यों आती है बदबू
नाक में कोई चीज फंस जाना
बच्चे अक्सर ही खेलते-खेलते कागज, फोम या बटन जैसी चीजें नाक में डाल लेते हैं. अगर यह चीजें नाक में डाली जाएं तो यह अंदर ही अंदर नाक में सड़ती रहती हैं. इससे मुंह और नाक से बदबू आ सकती है.
साइनस या टॉन्सिल इंफेक्शन
गले या साइनस में बैक्टीरिया पनपने लगता है या कफ जमा होने लगता है तो इस वजह से सांसों से बदबू आ सकती है.
पेट से जुड़ी समस्या या डिहाइड्रेशन
बच्चे के मुंह से बदबू आने की एक वजह शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है. पानी की कमी से मुंह सूखता है और लार कम बनने की वजह से बैक्टीरिया बढ़ते हैं. इसके साथ ही, एसिड रिफ्लक्स जैसी पेट की दिक्कतें भी मुंह से बदबू आने का बड़ा कारण हो सकती हैं.
ये आम दिक्कतें भी बन सकती हैं मुंह की बदबू की वजह
- अगर बच्चा कुछ मीठा खाता है और वो शुगर बच्चे के मुंह में चिपकी रह जाती है तो इससे मुंह से बदबू (Muh Se Badbu) आ सकती है.
- दूध बच्चे के मुंह और गले में जमा होने से मुंह की बदबू का कारण बनता है.
- खिलौनों को बच्चे अक्सर ही अपने मुंह में डालते रहते हैं. इन खिलौनों पर गंदगी और बैक्टीरिया चिपका हो और वह बच्चे के मुंह में जाए तो इस कारण बदबू आ सकती है.
- दांतों को साफ ना करने या दांतों की सड़न के कारण बच्चे के मुंह से बदबू आ सकती है.
- जीभ की सफाई ना करने पर भी मुंह से बदबू आने की दिक्कत हो जाती है.
कैसे दूर होगी बच्चे के मुंह की बदबू
मुंह से बदबू आने की परेशानी का पता लगाकर इस परेशानी को दूर करने से मुंह की बदबू भी दूर हो सकती है. बच्चे के खानपान से स्टार्च और शुगर को कम करें. बच्चे का पहला दांत निकलने के बाद से ही डेंटल हाइजीन को मेंटेन करना जरूरी है. बच्चों के लिए अगर माउथवॉश का इस्तेमाल करना है तो बच्चों वाला माउथवॉश ही खरीदकर लाएं, वयस्कों के माउथवॉश बच्चों के लिए ज्यादा स्ट्रॉन्ग हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें- डेंगू और वायरल बुखार में क्या अंतर है? डॉक्टर ने कहा ये 3 लक्षण देते हैं Dengue का संकेत, कभी ना करें इग्नोर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
28 mins agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
4 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
8 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
10 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
23 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines