Parenting Tips: बहुत से माता-पिता अपने नन्हे बच्चे की पहली डाइट को लेकर बेहद सजग रहते हैं. खासकर जब बात घी जैसे पौष्टिक आहार की आती है, तो मन में कई तरह के सवाल उठने लगते हैं क्या शिशु को घी देना सुरक्षित है? किस उम्र से शुरू करें? कैसे खिलाएं कि फायदा हो और कोई दिक्कत भी न हो? ऐसे ही सवाल हर नए पेरेंट के मन में घूमते रहते हैं. यदि आपके मन में भी यही उलझन है, तो घबराने की जरूरत नहीं. आइए जानते हैं डॉ. रवी मलिक ने विस्तार में कि बच्चे को घी का सेवन कब और किस तरह कराना चाहिए.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
डॉक्टर रवी मलिक के अनुसार अगर आपका बच्चा 6 महीने का है या उससे बड़ा है तो आप उसको घी का सेवन करा सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे कि घी की मात्रा आप उसको सिर्फ 1/4 चम्मच ही दें. एक्सपर्ट का मानना है कि अगर आप अपने बच्चे को घी डायरेक्ट देते हैं तो ऐसा न करें. आप उसे खिचड़ी, दाल और मिक्स सब्जियों में मिला कर दे सकते हैं. घी बच्चों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. ये न केवल न्यूट्रिएंट्स देता है बल्कि बच्चे की सेहत के लिए भी बेस्ट है. अगर आपका बच्चा 7-8 महीने का हो जाए तो आप उसको एक चम्मच घी दे सकते हैं और अगर 9 महीने का हो तो घी की मात्रा बढ़ा सकते हैं.
क्यों फायदेमंद है शिशुओं के लिए घी?
- घी सदियों से भारतीय खानपान का अहम हिस्सा रहा है और शिशुओं के लिए भी यह कई तरह से लाभदायक माना जाता है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि घी में मौजूद अच्छे फैट बच्चे की ग्रोथ और ब्रेन डेवलपमेंट में अहम भूमिका निभाते हैं.
- इसमें विटामिन A, D, E और K जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और बच्चों की हड्डियों व मसल्स के विकास में सहायक होते हैं.
- घी पाचन के लिए भी बेहद हल्का माना जाता है और यह बच्चों के पेट को शांत रखने, कब्ज कम करने और भूख बढ़ाने में मदद करता है. घी बच्चे की त्वचा को भी अंदर से पोषण देता है, जिससे स्किन हेल्दी और सॉफ्ट बनी रहती है.
- यही वजह है कि सीमित मात्रा में और सही तरीके से दिया गया घी शिशुओं के लिए एक पौष्टिक और सुरक्षित आहार माना जाता है.
ये भी पढे़ं- Winter Skin Care: सर्दियों के मौसम में लगाएं ये होममेड फेस पैक, त्वचा पर नहीं आएगा रूखापन
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 hr agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
3 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
5 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
6 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
20 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
22 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
23 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 day agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
1 day agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines