Baby Fall: छोटे बच्चे अक्सर ही खेलते-कूदते गिर जाते हैं. कभी पलंग से तो कभी कुर्सी या सीढ़ियों से बच्चा गिर सकता है. पैरेंट्स चाहे कितनी ही सावधानी बरत लें लेकिन छोटे बच्चे अक्सर ही खुद को इस तरह मुश्किल स्थिति में डाल लेते हैं. वहीं, दिक्कत और ज्यादा गंभीर हो जाती है अगर बच्चा सिर के बल गिर जाए. बच्चा अगर सिर के बल गिरा है तो पैरेंट्स को तुरंत एक्शन लेना जरूरी है जिससे किसी तरह की सीरियस दिक्कत से बचा जा सके. इसी बारे में बताते हुए पीडियाट्रिशियन डॉ. राहुल दराल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है. डॉक्टर ने बताया कि अगर बच्चा सिर के बल गिर जाता है तो पैरेंट्स को तुरंत ये 3 काम करने चाहिए. आप भी जानिए डॉक्टर किन कामों का जिक्र कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें – क्या बच्चे का मुंह खोलकर सोना ठीक है? डॉक्टर ने बताया किन दिक्कतों का संकेत हो सकती है यह आदत
बच्चा सिर के बल गिर जाए तो क्या करें
पहला
डॉक्टर कहते हैं कि अगर आपका बच्चा गिरने के बाद भी नॉर्मल बिहेव कर रहा है तो उसपर कम से कम 24 घंटे तक नजर रखें, उसे ऑब्जर्व करें.
दूसरा
अगर बच्चा बार-बार उल्टी कर रहा है, उसे सिरदर्द हो रहा है, बेहोशी आ रही है, व्यवहार अजीब लगे या उसे दौरे आएं तो उसे तुरंत अस्पताल लेकर जाएं.
तीसरा
अगर बच्चा गिर गया है तो उसके सिर पर किसी तरह की मालिश ना करें और ना ही जोर से प्रेशर दें.
अगर बच्चा बेड से गिर जाता है तो क्या करें
पीडियाट्रिशियन डॉ. संदीप गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि अगर बच्चा बेड से नीचे गिर जाता है तो क्या करना चाहिए. डॉक्टर कहते हैं कि बच्चे को सबसे पहले गोद में उठाएं और ये 5 चीजें चेक करें –
- क्या बच्चा बेहोश हुआ था या एकदम सुस्त हो गया था
- क्या बच्चे को झटके आए थे या बच्चे ने आंखें चढ़ा ली थीं
- क्या बच्चा बार-बार उल्टी कर रहा है
- क्या बच्चे को कहीं कट तो नहीं लगा है या खून तो नहीं निकल रहा है
- बच्चे का बिहेवियर एब्नॉर्मल तो नहीं है या बच्चा बहुत ज्यादा रो तो नहीं रहा है, क्या वह लगातार चिड़चिड़ा तो नहीं रह रहा है.
डॉक्टर का कहना है कि बच्चे में अगर इनमें से कोई भी लक्षण नजर आ रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. अगर बच्चे में यह लक्षण नहीं हैं तो 48 घंटों तक बच्चे को ऑब्जर्व करें. अगर बच्चे को इनमें से कोई भी दिक्कत नजर आने लगे तो डॉक्टर के पास लेकर जाएं. अगर बच्चे को हल्की-फुल्की दिक्कत है तो दर्द वाले हिस्से पर बर्फ लगाई जा सकती है या दर्द की दवा दे सकते हैं. हालांकि, कुछ भी नॉर्मल से अलग दिखे तो डॉक्टर को दिखाना सबसे सेफ ऑप्शन है.
यह भी पढ़ें –बरसात के मौसम में नवजात बच्चे की देखरेख के लिए ध्यान रखें ये 5 बातें, मासूम की सेहत नहीं होगी खराब
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
7 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
10 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
11 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
12 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
14 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
15 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
17 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines