बच्चा सिर के बल गिर जाए तो तुरंत करें ये 3 काम, पीडियाट्रिशियन ने बताया किन बातों का रखें खास ध्यान

Baby Falling From Bed: बच्चा अगर गिर जाता है तो तुरंत क्या करना चाहिए और किन लक्षणों पर खास नजर रखनी चाहिए जानिए यहां. पीडियाट्रिशियन बता रहे हैं कि किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

What To Do If Baby Falls

बच्चा गिर जाए तो क्या करना चाहिए?

Baby Fall: छोटे बच्चे अक्सर ही खेलते-कूदते गिर जाते हैं. कभी पलंग से तो कभी कुर्सी या सीढ़ियों से बच्चा गिर सकता है. पैरेंट्स चाहे कितनी ही सावधानी बरत लें लेकिन छोटे बच्चे अक्सर ही खुद को इस तरह मुश्किल स्थिति में डाल लेते हैं. वहीं, दिक्कत और ज्यादा गंभीर हो जाती है अगर बच्चा सिर के बल गिर जाए. बच्चा अगर सिर के बल गिरा है तो पैरेंट्स को तुरंत एक्शन लेना जरूरी है जिससे किसी तरह की सीरियस दिक्कत से बचा जा सके. इसी बारे में बताते हुए पीडियाट्रिशियन डॉ. राहुल दराल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है. डॉक्टर ने बताया कि अगर बच्चा सिर के बल गिर जाता है तो पैरेंट्स को तुरंत ये 3 काम करने चाहिए. आप भी जानिए डॉक्टर किन कामों का जिक्र कर रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चा सिर के बल गिर जाए तो क्या करें

पहला

डॉक्टर कहते हैं कि अगर आपका बच्चा गिरने के बाद भी नॉर्मल बिहेव कर रहा है तो उसपर कम से कम 24 घंटे तक नजर रखें, उसे ऑब्जर्व करें.

विज्ञापन

दूसरा

अगर बच्चा बार-बार उल्टी कर रहा है, उसे सिरदर्द हो रहा है, बेहोशी आ रही है, व्यवहार अजीब लगे या उसे दौरे आएं तो उसे तुरंत अस्पताल लेकर जाएं.

विज्ञापन

तीसरा

अगर बच्चा गिर गया है तो उसके सिर पर किसी तरह की मालिश ना करें और ना ही जोर से प्रेशर दें.

विज्ञापन

अगर बच्चा बेड से गिर जाता है तो क्या करें

पीडियाट्रिशियन डॉ. संदीप गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि अगर बच्चा बेड से नीचे गिर जाता है तो क्या करना चाहिए. डॉक्टर कहते हैं कि बच्चे को सबसे पहले गोद में उठाएं और ये 5 चीजें चेक करें –

विज्ञापन
  • क्या बच्चा बेहोश हुआ था या एकदम सुस्त हो गया था
  • क्या बच्चे को झटके आए थे या बच्चे ने आंखें चढ़ा ली थीं
  • क्या बच्चा बार-बार उल्टी कर रहा है
  • क्या बच्चे को कहीं कट तो नहीं लगा है या खून तो नहीं निकल रहा है
  • बच्चे का बिहेवियर एब्नॉर्मल तो नहीं है या बच्चा बहुत ज्यादा रो तो नहीं रहा है, क्या वह लगातार चिड़चिड़ा तो नहीं रह रहा है.

डॉक्टर का कहना है कि बच्चे में अगर इनमें से कोई भी लक्षण नजर आ रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. अगर बच्चे में यह लक्षण नहीं हैं तो 48 घंटों तक बच्चे को ऑब्जर्व करें. अगर बच्चे को इनमें से कोई भी दिक्कत नजर आने लगे तो डॉक्टर के पास लेकर जाएं. अगर बच्चे को हल्की-फुल्की दिक्कत है तो दर्द वाले हिस्से पर बर्फ लगाई जा सकती है या दर्द की दवा दे सकते हैं. हालांकि, कुछ भी नॉर्मल से अलग दिखे तो डॉक्टर को दिखाना सबसे सेफ ऑप्शन है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ