Bacchon Ki Height Kaise Badhaye Naturally: अक्सर माता-पिता की शिकायत रहती है कि उनके बच्चों की उम्र तो बढ़ रही है, लेकिन उनकी हाइट एक ही जगह पर रुकी हुई है. इसको लेकर माता-पिता बहुत परेशान हो जाते हैं और तरह-तरह के केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का सेवन बच्चों का कराने लगते हैं, ताकि उनकी हाइट जल्दी बढ़ जाए. लेकिन रिजल्ट इसका कुछ खास नहीं निकालता और पैसा भी बर्बाद हो जाता है. हालांकि, कुछ आसान टिप्स को अगर अपनाया जाए, तो बच्चों की हाइट बढ़ाई जा सकती है, आइए जानते हैं कैसे?
यह भी पढ़ें: थायरॉयड में क्यों अचानक बढ़ने लगता है मरीज का वजन? जानिए क्या है कारण
लंबाई बढ़ाने की पहली और जरूरी सीढ़ी
बच्चों की ग्रोथ के लिए पौष्टिक आहार सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उनकी डाइट में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन डी भरपूर मात्रा में होना चाहिए, इससे शरीर की जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और हाइट भी लंबी होती है. आप दूध, दही, पनीर जैसे डेयरी उत्पाद का बच्चों को सेवन कराएं, यह हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, साथ ही हरी सब्जियां, दाल, अंडा और चना शरीर को जरूरी पोषण देते हैं. संतुलित भोजन से शरीर का संपूर्ण विकास होता है.
नींद सबसे जरूरी
जब बच्चा गहरी और पूरी नींद लेता है, तभी उसके शरीर में ग्रोथ हार्मोन सक्रिय रूप से काम करता है. यही हार्मोन लंबाई बढ़ाने में मदद करता है, इसलिए बच्चों को रोज समय पर सुलाने और जगाने की आदत डालें. सोने का कमरा शांत और आरामदायक होना चाहिए, ताकि उनकी नींद में कोई रुकावट न आए और शरीर को पूरा आराम मिल सके.
फिजिकली एक्टिव रखना भी जरूरी
शारीरिक गतिविधियां बच्चों की हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाती हैं. स्विमिंग, साइक्लिंग, दौड़ना, योग और बास्केटबॉल जैसे खेल शरीर को लचीला और एक्टिव रखते हैं. नियमित स्ट्रेचिंग से रीढ़ की हड्डी सीधी रहती है और पॉश्चर बेहतर होता है, जिससे हाइट बढ़ने में मदद मिलती है. आप अपने बच्चों को रोज कम से कम एक घंटा आउटडोर गेम्स खेलने की आदत जरूर डालें.
सही पॉश्चर
अक्सर बच्चे झुककर बैठते या खड़े होते हैं, जिससे उनकी लंबाई पर असर पड़ सकता है. उन्हें सीधे बैठने और खड़े रहने की आदत सिखाएं, बैक और शोल्डर एक्सरसाइज कराएं, ताकि शरीर संतुलित रहे. सही पॉश्चर से न केवल लंबाई बेहतर दिखती है, बल्कि सेहत भी बनी रहती है.
यह भी पढ़ें: Holi Colours Removal Tips: होली का जिद्दी रंग नहीं उतर रहा? आजमाएं ये आसान ट्रिक्स, तुरंत दिखेगा फर्क
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
12 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
16 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
17 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
20 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
22 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines