Parenting Tips: से बहुत से माता-पिता हैं जो बच्चों को नहलाने के बाद टैलकम पाउडर (Talcum Powder) लगाना एक आम आदत मानते हैं. इससे उन्हें लगता है कि बच्चे की त्वचा सूखी और महकती रहेगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि विशेषज्ञों के मुताबिक यह आदत आपके शिशु के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है? डॉ. रवि मलिक जैसे वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञों का मानना है कि टैलकम पाउडर का इस्तेमाल बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. यदि आप अब तक यह सोचकर निश्चिंत थे कि यह एक सुरक्षित प्रोडक्ट है, तो अब समय है सतर्क होने का. आइए जानते हैं कि टैलकम पाउडर बच्चों को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है और डॉक्टर इसके बजाय क्या सुझाव देते हैं.
टैलकम पाउडर से हो सकता है सेहत को नुकसान
डॉ. रवि मलिक के अनुसार, अगर आप रोजाना अपने बच्चे की बॉडी में टैलकम पाउडर लगाते हैं, तो यह आदत तुरंत बंद कर दें. विशेषज्ञ के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय पीडियाट्रिक ऑर्गेनाइजेशन (International Pediatric Association) का भी यही मानना है कि टैलकम पाउडर का बच्चों पर कोई लाभ नहीं है, बल्कि यह उनकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है.
ये भी पढे़ं- दीवाली में चाहते हैं बर्तनों को चमकाना? अपनाएं ये ट्रिंक, आ जाएगी गजब की शाइन
डॉ. मलिक के मुताबिक अगर आप बच्चे को टैलकम पाउडर लगाते हैं, तो इसके कण बच्चे की सांस के साथ अंदर जा सकते हैं, जिससे सांस लेने में दिक्कत, खांसी, या सांस की एलर्जी (Allergy) जैसी समस्याएं हो सकती हैं. टैलकम पाउडर त्वचा के छिद्रों को बंद कर देता है, जिससे त्वचा और भी ड्राई हो (Dry Skin) सकती है. कई बार इससे एलर्जी, रेशेज या स्किन इरिटेशन भी हो सकती है. इसके अलावा, टैलकम पाउडर में मौजूद ‘सिलिकन’ और ‘मैग्नीशियम’ जैसे तत्व भी बच्चों के लिए नुकसानदायक माने जाते हैं. डॉ. मलिक कहते हैं कि माता-पिता को भूलकर भी बच्चों की त्वचा पर टैलकम पाउडर नहीं लगाना चाहिए.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 mins agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 hr agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
3 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
4 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
18 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
20 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
21 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
23 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
23 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines