India's Top Markets: दिवाली पर लेना चाहते हैं कुर्ते? ये हैं भारत के टॉप 5 कुर्ता होलसेल मार्केट, यहां मिलेंगे बेस्ट दाम

Top Markets: ऐसी बहुत सी लड़कियां हैं जो दिवाली पर कुर्ती खरीदने का सोचती हैं. अगर आप भी उन्हीं में से हैं और चाहती हैं सुंदर व ट्रेंडिंग कुर्ती, तो आइए जानते हैं भारत के ऐसे टॉप 5 कुर्ती होलसेल मार्केट्स के बारे में, जहां आप शॉपिंग का प्लान बना सकती हैं और बेहतरीन दामों में शानदार कुर्तियां खरीद सकती हैं.

Best wholesale kurti markets in India

दिवाली शॉपिंग लिस्ट में शामिल करें ये 5 कुर्ती मार्केट्स. Image Source Social Media

विज्ञापन

India’s Top Wholesale Markets: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाज़ारों में रौनक बढ़ जाती है और हर लड़की चाहती है कि वह इस खास मौके पर सबसे सुंदर और ट्रेंडिंग कुर्ती पहने. ऐसे में बहुत सी लड़कियां दिवाली के लिए खास कुर्ती खरीदने की सोचती हैं, जो स्टाइलिश भी हो और बजट में भी आए. अगर आप भी उन्हीं में से हैं और इस बार कुछ नया व ट्रेंडिंग (Trending Kurtis) पहनना चाहती हैं, तो आपको भारत के उन खास होलसेल कुर्ती मार्केट्स के बारे में जरूर जानना चाहिए, जहां से आप बेहतरीन दामों में शानदार कुर्तियां खरीद सकती हैं. तो आइए जानते हैं भारत के 5 ऐसे टॉप कुर्ता होलसेल मार्केट्स के बारे में, जहां दिवाली शॉपिंग करना आपके लिए एक बेहतरीन अनुभव साबित हो सकता है.

भारत के टॉप 5 होलसेल कुर्ती मार्केट | India Top 5 Wholesale Market

सूरत (गुजरात)

सूरत भारत (Surat) Gujrat का सबसे बड़ा टेक्सटाइल हब है. आप यहां आकर ट्रेंडिंग कुर्तियों की ढेरों वैरायटी देख सकते हैं, जो कि बेहद किफायती दामों में मिल जाती हैं. यहां की फैब्रिक क्वालिटी और डिजाइन्स आपका दिल जीत लेंगे.

विज्ञापन

जयपुर (राजस्थान)

जयपुर (Jaipur) Rajasthan जितना खूबसूरत शहर है, उतना ही सुंदर इसकी कपड़ों और ज्वेलरी की मार्केट भी है. अगर आप जयपुर जाने की सोच रही हैं, तो ‘जौहरी बाजार’ में आपको हर तरह की डिजाइनर कुर्तियां मिल जाएंगी, जो आपके लिए बेस्ट चॉइस बन सकती हैं.

गांधी नगर (दिल्ली)

दिल्ली का गांधी नगर (Gandhi Nagar) Delhi मार्केट एथनिक से लेकर ऑफिस वियर तक हर तरह की कुर्तियों के लिए फेमस है. यहां ट्रेंडिंग डिजाइन्स बेहद सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं. अगर आप दिल्ली में हैं या पास में रहती हैं, तो यहां आना एक स्मार्ट फैसला हो सकता है.

विज्ञापन

मुलजी जेठा (मुंबई)

मुंबई (Mumbai) की मुलजी जेठा मार्केट भी देश की मशहूर होलसेल मार्केट्स में से एक है. यहां कुर्तियों से लेकर अन्य डेली वियर और ऑफिस वियर कपड़ों तक की बड़ी रेंज मिलती है वो भी बेहद कम कीमतों पर.

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

लखनऊ की अमीनाबाद मार्केट (Lucknow) कपड़ों की खरीदारी के लिए बहुत मशहूर है. यहां की गलियों में घूमते हुए आप ट्रेंडिंग चिकनकारी और डिजाइनर कुर्तियां ढूंढ सकती हैं, जो दिवाली पर पहनने के लिए एकदम परफेक्ट रहेंगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ