हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बाबा रामदेव सोते समय नाभि में 2-3 बूंदे सरसों का तेल डालने की सलाह क्यों देते हैं? जानिए यहां

Mustard Oil in Belly Button: नाभि में अलग-अलग तेल लगाने की सलाह दी जाती है. लेकिन, बाबा रामदेव नाभि में सरसों का तेल लगाने के लिए ही क्यों कहते हैं और नाभि में सरसों का तेल डालने के क्या फायदे होते हैं, आप भी जान लीजिए.

विज्ञापन
बेली बटन के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है? Image Credit - AI

Navel Oiling Benefits: नाभि में तेल डालना आयुर्वेद में भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसे शरीर का केंद्र माना जाता है और कहा जाता है कि नाभि में तेल डाला जाए तो इससे शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं और शरीर की अलग-अलग स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें दूर होती हैं सो अलग. लेकिन, अक्सर ही यह समझ नहीं आता कि नाभि (Belly Button) में कौन सा तेल डाला जाए. ऐसे में बाबा रामदेव (Baba Ramdev) के बताए तेल को नाभि में डालकर देखा जा सकता है. बाबा रामदेव ने बताया कि सरसों का तेल (Mustard Oil) नाभि में डालना चाहिए. यहां जानिए बाबा रामदेव ने नाभि में सरसों का तेल डालने के कौन से फायदे बताए हैं.

बाबा रामदेव ने बताए नाभि में सरसों का तेल डालने के फायदे | Benefits Of Mustard Oil In Belly Button

बाबा रामदेव ने नेवल थेरैपी (Navel Therapy) के बारे में बताते हुए कहा है कि नाभि में तेल डालने पर शरीर को एड़ी से चोटी तक का फायदा होता है. बाबा रामदेव का कहना है कि अगर नाभि में सरसों का तेल डाला जाए तो इससे पेट की दिक्कतें दूर रहती हैं. सरसों के तेल में अगर थोड़ी सी हींग मिलाकर नाभि में डाली जाए तो इसके फायदे और ज्यादा बढ़ जाते हैं. इस तेल को रात में सोने से पहले नाभि में डाला जा सकता है. इसकी 2 से 3 बूंदे नाभि में डालें और सो जाएं. अगली सुबह नाभि को धोकर साफ करें. तेल डालने के बाद नाभि की सफाई करना भी आसान हो जाता है.

सरसों का तेल है बेहद गुणकारी (Nabhi Me Sarso ka Tel Dalne Ke Fayde)

विज्ञापन

गर्माहट मिलती है – नाभि में सरसों का तेल डाला जाए तो इससे शरीर को इसके वॉर्मिंग गुण यानी गर्माहट मिलती है.

पाचन होता है बेहतर – पाचन संबंधी दिक्कतों में सरसों का तेल बेहद फायदे देता है. इससे ब्लोटिंग कम होती है और पेट खराब की दिक्कत दूर होती है सो अलग.

विज्ञापन

जोड़ों का दर्द – नाभि में नारियल का तेल डाला जाए तो यह जोड़ों के दर्द को कम करने में भी फायदे दिखाता है. इस तेल के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण खासतौर से जोड़ों के दर्द के लिए फायदेमंद होते हैं.

त्वचा के लिए भी है अच्छा – सरसों का तेल त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है. इससे स्किन की ड्राइनेस दूर होती है और त्वचा को हाइड्रेशन मिलती है.

विज्ञापन

नाभि में नारियल का तेल डालने के फायदे (Benefits Of Coconut Oil In Belly Button)

नाभि में नारियल का तेल लगाने पर बाल चमकने लगते हैं, होंठ फटना बंद हो जाते हैं और एड़ी का फटना कम हो जाता है.

विज्ञापन

नाभि में अरंडी का तेल डालने के फायदे (Benefits Of Castor Oil In Belly Button)

बाबा रामदेव के अनुसार नाभि में अगर अरंडी का तेल यानी कैस्टर ऑयली डाला जाए तो इससे पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतें दूर हो जाती हैं.

विज्ञापन

नाभि में बादाम का तेल डालने के फायदे (Benefits Of Almond Oil In Belly Button)

बादाम का तेल नाभि में डाला जाए तो इससे स्किन चमकदार हो जाती है. बादाम के तेल में मौजूद विटामिन ई के गुण स्किन को फायदे देते हैं. नाभि ही नहीं बल्कि डायरेक्ट चेहरे पर भी बादाम का तेल डाला जा सकता है

विज्ञापन

नाभि में नीम का तेल डालने के फायदे (Benefits Of Neem Oil In Belly Button)

नाभि में नीम का तेल डाला जाए तो इससे पिंपल्स और चेहरे पर होने वाले एक्ने की दिक्कत दूर होती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – Chhath Puja 2025: छठ के लिए घर पर ऐसे तैयार करें आलता, मिनटों में बन जाएगा बाजार जैसा

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola